रोड नहीं होने के कारण लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-मालीपदर, कुकुरगुमापारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चम्पा कश्यप बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है| बरसात के दिनों लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है| रोड के लिए आवेदन कियें हैं लेकिन अभी तक नहीं बना है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की उनके पारा में सीसी रोड नहीं बना है वहां रोड बनवाने में मदद करें: सरपंच@9407631974, सचिव@9425261408, संपर्क नंबर@7806059964.
Posted on: Dec 07, 2021. Tags: BASTAR CG CHAMPA KASHAYAP DARBHA MALIPADAR PROBLEM ROAD
सीसी रोड की समस्या है, लोगो को आने जाने में बहुत समस्या होती है,कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-किलेपाल, नंबर03, ब्लाक-बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से अनुराग कश्यप बता रहे हैं उनके पारा में सीसी रोड नही बना है, बरसात के दिनो में बहुत कीचड़ हो जाता है, आने जाने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसके लिये सचिव सरपंच को बोले हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है| वे सीजीनेट के साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर सीसी रोड बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@6268918193, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Nov 26, 2021. Tags: ANURAG KASHAYP BASTANAR CG PROBLEM SISI ROD
IMPACT: सीसी रोड बनवाने के लिए संदेश रिकार्ड करने के एक महीने के अंदर निराकरण हुआ...
ग्राम पंचायत-धुर्रागांव, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से प्रदेशी कश्यप बता रहे हैं उनके गांव में सीसी रोड नहीं बना था| लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती थी| उसके लिये उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से सीसी रोड बन गया है अभी सब लोग खुश है| इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की| संपर्क नंबर@9311519045.
Posted on: Nov 25, 2021. Tags: BASTAR CG IMPACT LOHANDIGUDA PARDESHI KASHAYAP
हमारे गाँव में एक भी हैंडपंप नही हैं हम लोग नदी (डबरा) का पानी पिते हैं, हैंडपंप बनवाने में मदद करे....
ग्राम-पेदावाडा, पंचायत-कुटुमरस, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गायत्री कश्यप पानी की समस्या बता रहीं हैं, हमारे मोहल्ले में कोई भी नल जल स्रोत नही हैं गाँव वाले सभी दूर पानी के लिए जाते हैं जो घर आने में आधा-एक घंटा लग जाते हैं, अधिकतर बरसात के दिनों में दिक्कतें होती हैं, इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबरों पर बात करके नल जल स्रोत की व्यवस्था कराने में सहयोग करें:सम्पर्क@6587834352, सरपंच@9479131907, सचिव@6263425711, CEO@7835814506. GT
Posted on: Nov 03, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA GYATRI KASHAYAP PROBLEM WATER
हमारे गांव में पुल कि बहुत समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-आंजर, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से पिल्लूराम कश्यप बता रहे हैं उनके गांव में पुल कि बहुत समस्या है| गांव के लोगों को पंचायत जाने में बहुत परेशानी होती है और स्कूल के बच्चे लोग भी नदी में पानी भर जाने के कारण समय पर स्कूल नहीं जा पाते हैं| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को कई बार शिकायत कियें हैं| लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है| इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद कि अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@7489361245, सरपंच@7722914071, सीईओ@8889251366, कलेक्टर@8458956694.
