भईया बटोगे तो कटोगे, वोट न दोगे तो कटोगे..कविता
नमस्कार साथियों, मैं कानपुर से के एम भाई बोल रहा हूँ। अभी उत्तरप्रदेश में कुछ जगहों पर उपचुनाव होने वाले हैं जिस पर यहाँ के मुख्यमंत्री ने एक नारा दिया है बँटोगे तो कटोगे, इस नारे पर एक कविता:
बुलडोजर वाले बाबा,
का चुनाव वाला वादा,
भईया बटोगे तो कटोगे,
वोट न दोगे तो कटोगे,
रोटी न मिलेगा,
न दवा मिलेगा,
न्याय मांगोगे,
तो जेल में सड़ोगे,
वोट न दोगे तो कटोगे ..
भईया बटोगे तो कटोगे ..
हर गली हर चौराहे,
पर कौड़ियों में बिकोगे,
रात हो या दिन,
यूं ही सरेआम तड़पोगे,
वोट न दोगे तो कटोगे ..
भईया बटोगे तो कटोगे ..
के एम भाई
Posted on: Nov 02, 2024. Tags: KM Bhai Poem
हमारे ग्राम में नल-जल का मोटर तीन माह से खराब है, कृपया अधिकारी को फोन करें..
मैं भागीरथ वर्मा ग्राम पोस्ट हिरोरी टोला सेनार थाना पखरी जिला नवादा बिहार से बोल रहा हूँ हमारे ग्राम में नल-जल का मोटर खराब हुए तीन महीना हो गया है। हमने 25 सितंबर को पखरी बरामा बी डी ओ साहब से बात किया। उन्होंने पी एच ई विभाग के प्यारे लाल से बात करने बोले। उन्होंने 10 दिन मे पंप सुधार देने का आश्वासन दिया। आप सभी से अनुरोध है कि बी डी ओ 9031071699 पी एच ई विभाग @9199636016 और गाँव के मुखिया 9199508191 से बात कर हमारी समस्या सुलझाने में मदद करें। हम आपके आभारी रहेंगे। भागीरथ वर्मा@9039142049
Posted on: Oct 30, 2024. Tags: Bhagirath Verma Water Bihar
सभी सीजीनेट सुनने वाले साथियों को दीपावली की शुभकामनाएं..
मैं संपतलाल यादव ग्राम गोटमा ब्लॉक जैजैपुर जिला सक्ती छत्तीसगढ़ से, मैं पूर्ण रूप से दृष्टि बाधित हूँ, सभी सीजीनेट सुनने वाले साथियों को दीपावली की शुभकामनाएं। आप सभी जानते हैं दीपावली इसलिए मनाई जाती है क्योंकि इस दिन भगवान राम 14 वर्ष का वनवास काटकर वापस अयोध्या लौटे थे। मैं कामना करता हूँ कि भगवान राम आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें। यही शुभकामना है @7898866791
Posted on: Oct 30, 2024. Tags: Sampatlal Yadav
पर्यावरण के स्वच्छ बनाव हो भैया,प्रदूषण के दूर भगाव: पर्यावरण जागरूकता गीत
कठपुतली कलाकार सुनील सरला,मुजफ्फरपुर बिहार से पर्यावरण जागरूकता गीत सुना रहें हैं:
पर्यावरण के स्वच्छ बनाव हो भैया,
प्रदूषण के दूर भगाव,
धुआं धक्कड़ से फैले प्रदूषण,
हवा जहरीली मुस्किल में जीवन,
ई बात सबके बताव हो,
ई बात सबके बताव हो भईया,
प्रदूषण के दूर भगाव,
हवा में फैलल बा जहरिया,
प्रदूषण भगाव ए भईया,
प्रदूषण भगाव ए दीदी,
हवा में फैलल बा जहरिया,
प्रदूषण भगाव ए भईया..
Posted on: Oct 29, 2024. Tags: Sunil Sarla Song
" वे डरते हैं ": कविता
” वे डरते हैं ”
वे छात्रों से नहीं डरते,
वे बेरोजगारों से नहीं डरते,
वे मजदूरों से नहीं डरते,
वे किसानों से नहीं डरते,
वे आदिवासियों से नहीं डरते,
वे जनता से भी नहीं डरते,
जिनके कंधे पर सवार रहते हैं,
जिनको लूट कर खाते हैं,
क्योंकि उनको दबाने,
पुलिस फौज जो बनाकर रखे हैं,
वे डरते हैं कवियों से लेखकों से,
वे डरते हैं सांस्कृतिक कर्मियों से कार्टूनिस्टों से,
वे डरते हैं सोशल मिडिया के पत्रकारों से,
वे डरते हैं अपंग साईं बाबा जैसे विचारवानों से,
वे डरते हैं बराबर राव जैसे विचारवानों से,
वे डरते हैं सुधा भारद्वाज के जैसे,
अनेकों विचारवान महिला पुरूषों से,
कहीं ये विचारवान लोग,
हमारे लूट रूपी राज सत्ता को नेस्तनाबूद कर,
अमीरी गरीबी खत्म कर,
समतामूलक राज न बना दे ।
” मजदूर ”
