आये तेरे भवन, देदे अपनी शरण...देवी गीत-
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमारी एक देवी गीत सुना रही हैं:
हो आये तेरे भवन, देदे अपनी शरण-
रहे तुझ में मगन, थाम के यह चरण-
तन मन में भक्ति ज्योति तेरी, हे माता जलती रहे-
उत्सव मनाये, नाचे गाये-
चलो मैया के दर जाएँ-
चारो दिशाए चार खम्बे बनी हैं-
आये तेरे भवन, देदे अपनी शरण...
Posted on: Mar 04, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
मै तो मुरली पकड़ के रोउ...गीत-
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सावित्री एक गीत सुना रही हैं:
मै तो मुरली पकड़ के रोउ-
कन्हैया तेरो याद में-
मै तो भूल गयी फिर श्याम-
मै हो गयी रात अधारी-
कन्हैया तेरो याद में-
मै तो मुरली पकड़ के रोउ-
कन्हैया तेरो याद में...
Posted on: Mar 04, 2020. Tags: CG REWA SAVITRI SONG VICTIMS REGISTER
रंग हमपे न डारो बार बार...होली गीत-
मनेंद्रगढ़, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से सरोज गुप्ता एक गीत सुना रहे हैं:
रंग हमपे न डारो बार बार-
मै तो अकेली हूँ सीता जानकी-
तू तो हो लाला चार चार-
बहुत भींग गयी अब न भिंगाओ-
मेरी चुनरी हो गयी लाल लाल-
रंग हमपे न डारो बार बार...
Posted on: Mar 04, 2020. Tags: CG HOLI KORIYA SAROJ GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
राम के खबर कोई लाता नहीं...गीत-
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी एक भजन सुना रही हैं:
राम के खबर कोई लाता नहीं-
राम बिन मुझसे रहा जाता नहीं-
एक मन सोंचू की मछली बनू-
जल बिना मुझसे रहा जाता नहीं-
एक मन सोंचू की चिड़िया बनू-
पंख बिन मुझसे रहा जाता नहीं-
राम के खबर कोई लाता नही...
Posted on: Mar 04, 2020. Tags: MP RANI REWA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : सड़क सुधार होने से आना जाने में सुविधा हो गयी है...
ग्राम-नवलपुर, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से राघव प्रसाद निषाद बता रहे हैं कि लहाटगाँव से नवलपुर को आने जाने का मार्ग बहुत ख़राब था, जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, संदेश रिकॉर्ड करने के बाद उस सड़क का सुधार हो चुका है जिससे आना जाना करने में सुविधा होती है इसलिये वे सीजीनेट के सभी मदद करने वाले श्रोताओं और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@917987141951.
