पुलेर पुलेर माड़ी को, भाई सोहले पुंदर-पुंदर माडी...गीत-

तेलंगाना से इंदडी, शांति, सोड़ी, मडकंदी एक गीत सुना रहे हैं, ये गीत माटी त्योहार के समय गया जाता है :
पुलेर पुलेर माड़ी को, भाई सोहले पुंदर-पुंदर माडी-
बाही पुनदड चौ बर्ष माटी चौ-
पुलेर पुलेर माड़ी को, भाई सोहले पुंदर-पुंदर माडी-
बाही पुनदड चौ बर्ष माटी चौ...

Posted on: Jun 08, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER

मान मेरा कहना नहीं तू पछतायेगा...कविता-

ग्राम-सिंघपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम एक कविता सुना रहे हैं :
मान मेरा कहना नहीं तू पछतायेगा-
मिट्टी का खिलौना है, मिट्टी में मिल जायेगा-
मात पिता तेरे खुद मै कभी न-
विपदा परे-परे कोई न किसी का-
एक दिन हंसा अकेला उड़ जायेगा-
मिट्टी का खिलौना तो मिट्टी में मिल जायेगा...

Posted on: Jun 08, 2019. Tags: CG HEMSINGH MARKAM KABIRDHAM POEM SONG VICTIMS REGISTER

बिना राम रघुनंदन अपनो कोउ नईया रे...भजन गीत-

जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी एक भजन गीत सुना रहे हैं :
कोयलिया बोली रे, अमवा के डार अपनो कोई नईया रे-
बिना राम रघुनंदन अपनो कोउ नईया रे-
बाग लगाये बगीचा लगाये और लगाये केला रे बालम-
जिस दिन राम प्राण निकल गयो रह गयो चांम अकेला-
अपना कोई नहींआ रे-
बिना राम रघुनंदन अपना कोई नहींआ,
कोयलिया बोली रे...

Posted on: Jun 08, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER

धरती पर रहने का सबको हक है...कविता-

ग्राम-देवरी, तहसील, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक कविता सुना रहे हैं :
धरती पर रहने का सबको हक है-
सबसे बेहतर हो पंचायती की सरकार-
बच्चे महिलायें पायें इसमे अधिकार-
बेटी बेटा पढ़ते रहें, समय-समय पर आगे बढ़े-
गली तो हमारा हो ऐसा, जितना कम उतना पैसा...

Posted on: Jun 08, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : गैस की समस्या का घरेलू उपचार-

ग्राम-घोंघा, थाना-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भगतराम लांजित गैस की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं | मसूर दाल 100 ग्राम और 30 ग्राम अजवाईन दोनों को अलग-अलग भून लेना है| दोनों को कूटकर पीस लें| उसके बाद हल्का सेंधा नमक मिला लें| अलसी के तेल में मिलाकर छोटी-छोटी गोली बना लें| सुबह-शाम लगातार सेवन करने से आराम हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : भगतराम लांजित@7389964276.

Posted on: Jun 08, 2019. Tags: BHAGATRAM LANJIT CG HEALTH KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »