आना ओ बईठ ले, आना ओ बईठ ले...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
आना ओ बईठ ले, आना ओ बईठ ले-
आये रानी तै पानी भरे ओ-
आगू बढ़ेला तोर बाप ला डरे ओ-
दुनिया के मोला नहीये फिकर ओ-
दगा झन देबे मोला-मोला-
आना ओ बईठ ले, आना ओ बईठ ले...
Posted on: Jun 09, 2019. Tags: CG HEMSINGH MARKAM KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : दर्द से राहत पाने का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी दर्द से राहत पाने का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सोंठ 250, मेथी 250 ग्राम, अकोना फूहड़ के पत्ते 10 ग्राम, सरसों का तेल एक लीटर और धतूरा के 10 पत्ते लें| तेल को छोड़कर सभी को पीसकर दरदरा चूर्ण बना लें| उसके बाद लोहे की कढ़ाही में तेल को गर्म करें| गर्म होने के बाद सभी को तेल में डाल दें, और जल जाने पर ठण्डा कर छान लें, और सीसी में रख लें| उसके बाद आखिर में पिपरमेंट मिलाकर दर्द वाले स्थान पर मालिश करें| दिन में लगातार 2 बार उपयोग करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं:
एच डी गांधी@9111061399
Posted on: Jun 09, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
अमर जवां सिपाहियों वतन तुम्हारे साथ है...देश भक्ति गीत-
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं :
अमर जवां सिपाहियों वतन तुम्हारे साथ है-
वतन तुम्हारे साथ-
सूनी भष्म के नगर ये कैदियों की रानियां-
डगर-डगर पे जगमगाती फूल की कहानियां-
जो जिंदगी बसाये हो पवन तुम्हारे पास है-
अमर जवां सिपाहियों वतन तुम्हारे साथ है-
वतन तुम्हारे साथ...
Posted on: Jun 09, 2019. Tags: MP RAJKUMAR KACHHI REWA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : हैण्डपंप से गंदा पानी निकल रहा था, अब साफ़ पानी मिलने लगा है...
ग्राम-छोटेपूटू केला, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से प्रकाश गुप्ता बता रहे हैं| उनके गांव के स्कूल में लगे हैण्डपंप से साफ पानी नहीं निकल रहा था| शिक्षको द्वारा इस समस्या के निराकरण के लिये आवेदन किया गया था| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद सीजीनेट के साथियों के मदद से वहां PHE विभाग द्वारा एक सप्ताह के अंदर साफ़ पानी की व्यवस्था कर दी गई| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की| संपर्क नम्बर@9584513018.
Posted on: Jun 09, 2019. Tags: CG IMPACT STORY PRAKASH GUPTA SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER
बिती जात उमरिया धीरे-धीरे... बुंदेली लोक गीत-
जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी एक बुंदेली लोक गीत सुना रहे हैं :
बिती जात उमरिया धीरे-धीरे-
बाल पान लडकन संग खेले-
पुतरा और पुतरिया कि धीरे-धीरे-
बिती जात उमरिया धीरे-धीरे...
