तीन हफ्ते पहले हैदराबाद से घर वापस आ गये पर घर में राशन की समस्या है, कृपया मदद करें...
ग्राम डभौरा बस्ती, वार्ड क्रमांक 4, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से महेश कुमार वर्मा पिता संगमलाल वर्मा बता रहे हैं कि हैदराबाद शहर में काम करने के लिए गये थे लेकिन लॉकडाउन लगने के कारण अभी तीन हफ्ते पहले घर वापस आ गये हैं | आने के पहले मेडिकल जाँच भी करवाया गया किसी प्रकार का कोई लक्षण नही है पर घर में गरीबी के कारण राशन दाल पैसों की बहुत समस्या है एक हजार रुपये मांग कर रहें है जो सरकार ने वादा किया था | सीजीनेट सुनने वालें साथियों से अनुरोध कर रहें है राशन और की व्यवस्था कराने में मदद करें. संपर्क@8827549835 RK
Posted on: Jun 15, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MAHESH KUMAR VARMA REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
तीन साल पहले रोजगार गारंटी में काम किया था, मजदूरी भुगतान नहीं हुआ है, कृपया मदद करे...
ग्राम-टांकीटोला, ब्लॉक पुष्पराजगढ़ जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से संतराम धुर्वे के साथ गुडिया यादव अपनी समस्या से अवगत करा रही हैं| उन्होंने तीन साल पहले अपने ग्राम पंचायत खमरौद में रोजगार गारंटी अतर्गत कूप निर्माण का काम 6 हफ्ते कार्य किया था| सरपंच सचिव के पास शिकायत के बाद भी उन्हें पैसों का भुगतान नहीं किया गया है, वे कहते हैं भुगतान हो गया है पर खाते में कुछ नहीं आया है जिससे वह बहुत परेशान है| इसलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रही हैं, कृपया उनकी मदद करें: सरपंच@9165520567. सचिव@8959051940. कलेक्टर@07659222400. गुडिया यादव@8305270220.
Posted on: Jun 15, 2020. Tags: MP PROBLEM SANTRAM DHURVE NREGA
आज कल का जमाना गजब हो गया...गीत-
ग्राम-सरई, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
लो सुनाता हूँ सुन लीजिये शौंक से-
आज कल का जमाना गजब हो गया-
पढ़े न लिखे पेन दे दो अगर-
पहने उने का फूल पेंट, जिसमे टाई लगे-
उनका फैसन बनाना गजब हो गया-
आज कल का जमाना गजब हो गया...
Posted on: Jun 15, 2020. Tags: DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : आंवले का औषधीय उपयोग-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल आंवले का औषधीय प्रयोग बता रहे हैं, किसी कारण से कट जाने या चोट लग जाने पर रक्त बहने लगता है, एसी स्थिती में आंवले का रस निकाल कर लगा देने से घाव के पकने और टिटनस होने की संभावना काम हो जाती है, चोट जल्दी ठीक हो सकता है, दूसरा आंवला चूर्ण को घी, शहद या पानी के साथ सेवन करने से नेत्र संबंधी समस्या में आराम मिल सकता है, संबंधित विषय में जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Jun 15, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
दिल्ली: पहले सन्देश रिकॉर्ड कराने पर राशन मिला था अब फिर से ख़तम हो गया है कृपया मदद करें
खेड़ाखुर्द, दिल्ली से पिंकी अपनी समस्या से अवगत करा रही हैं, उन्होंने पहले राशन की समस्या रिकॉर्ड कराई थी तो उन्हें राशन मिल गया था | अभी भी काम बंद है और वह फिर राशन की समस्या से जूझ रही है| इसलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रही हैं,कृपया उनकी मदद करें: संपर्क-पिंकी@8586012655.
