हमारे गाँव में राशन वितरण में अनियमितता हो रही, कृपया नया सेल्समैन नियुक्त कराने में मदद करें...
मडकापारा, ग्राम-दुगेली,पोस्ट-बचेली, जिला-दन्तेवाड़ा(छत्तीसगढ़) से सुखदेव कर्मा, विजय कुमार कर्मा, महेश कर्मा आरोप लगा रहे हैं कि गाँव के सोसायटी में राशन वितरण में अभी का सेल्समैन मनमानी कर रहा है 20 किलो के जगह 18 किलो दे रहा हैं, 35 रुपये के जगह 50 रुपये ले रहा है सांथ ही चावल की अवैध बिक्री भी की जा रही है इस पर आवेदन दिए गए है ये कलेक्टर के पास भी जा चुके हैं इसके बाद भी सरपंच, सचिव बदलाव के लिए प्रस्ताव पारित नहीं कर रहे हैं इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारीयों से बात करें : खाद्य अधिकारी@9424244637, खाद्य निरिक्षक@7587364629, कलेक्टर@9179530000.
Posted on: Nov 03, 2017. Tags: MAHENDRA SINGH UIKEY DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में पानी की बहुत समस्या है, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं दे रहे, कृपया मदद करें...
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे है कि इनके गाँव के वार्ड क्रमांक 1 में पानी की बहुत समस्या है इसके लिए उन्होने सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किया था तो उसके बाद अधिकारी लोग आये थे, जांच किये और बोले की बरसात खतम हो जाने के बाद आपके यहाँ खनन कर देंगे लेकिन 2 साल हो जाने के बाद भी खनन नहीं किया गया है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इनके यहाँ वार्ड क्रमांक 1 में हैण्डपम्प का खनन करवाने में मदद करें ताकि ग्रामीण आदिवासियों को पानी की सुविधा हो सके : P.H.E. विभाग@9425254247, 9424252366, 9406042220. कैलाश सिंह पोया@9753553881.
Posted on: Nov 02, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
निम्मा नानो निम्मा यो नानो ली वेया ली...गोंडी त्यौहार गीत -
ग्राम-नेरली (आयतुपारा), जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से जीलो बाई एक गोंडी गीत सुना रहें है, इस गीत को त्यौहार के समय गाया जाता है:
निम्मा नानो निम्मा यो नानो ली वेया ली-
आले काया गुजी आडा नानो ली वेया ले-
इरा मोडूम ढोलू या नानो ली वया ली-
ढोल गरजे मायो ययो यो नानो ली व्यया ली-
किन्न ढ्पो यो नानो ली वेया ली...
Posted on: Nov 02, 2017. Tags: MAHAVEER SINGH PAWLE DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव का हैण्डपम्प 3 साल से खराब, दूर से लाकर झरना का गंदा पानी पीते हैं बहुत दिक्कत है...
सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-पढ़ापुर, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से सुखसागर सिंह पावले के साथ में गाँव की पटेलपारा की महिला साथी दुले है जो बता रही है कि उनके गाँव में हैण्डपम्प है लेकिन उसमे पानी नहीं निकल रहा है और 3 साल से ख़राब है और ये लोग झरने का पानी पी रहे है और झरने का पानी लाने में बहुत दूर हो रहा है जिससे कारण बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ है | इसके लिए इन्होने सरपंच सचिव के पास शिकायत भी किये थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने का अनुरोध करें: P.H.E. मैकनिक@9406286144.
Posted on: Nov 02, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE DANTEWADA VICTIMS REGISTER
हमारे पारा के अकेले हैण्डपम्प से ख़राब पानी निकल रहा है, सभी कोई झरने का गंदा पानी पीते हैं...
नदीपारा, ग्राम मंडोली, पंचायत-झारम, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले साथ में दिनेश कुमार है जो बता रहे है कि उनके मोहल्ले में पानी पीने के लिए एक बोरिंग है लेकिन उसमे ख़राब पानी निकल रहा है और ये लोग झरना का पानी पीते है इसके लिए इन्होने ग्राम सभा में शिकायत भी किये थे तो हो जायेगा बोलते है लेकिन अभी तक नहीं हुआ है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर इस समस्या का समाधान करने का अनुरोध करे ताकि इनके गाँव में पानी की सुविधा हो सके: सचिव@9406072268, P.H.E. विभाग@9406003307, कलेक्टर@9179530000, हैण्डपम्प मैकनिकल@9406469505. संपर्क दिनेश कुमार@7646867214.




