जागो वतन के लाल भारती जगा रही...गीत-

ग्राम-धनपुरी, थाना-अमलाई, जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से पप्पू कुमार दहिया एक गीत सुना रहे हैं:
शहादत देख कर वीरो की-
आंखे नम जरा कर लो-
वतन के वासियों तुम-
उनके लिये सत सत नमन कर लो-
लहू से सींचकर महका रहे जो हिन्द का गुलशन-
उन्हें सच्चे ह्रदय से साथियों याद तो कर लो... (AR)

Posted on: Jul 26, 2020. Tags: MP PAPPU KUMAR DAHIYA SHAHDOL SONG VICTIMS REGISTER

माठी से काया बनी हडिया नाम पानी गा...गीत-

डोंगर मंडला, ग्राम-कटंगी, जिला-मंडला मध्यप्रदेश से संतोष अहिरवार के साथ एक दादा एम् एस कुशराम एक गीत सुना रहे है :
माठी से काया बनी हडिया नाम पानी गा-
रांध-रांध भात देत भूख नहीं गानी गा-
भात पेज हडिया में तलिया में दार-
कढीइया में सुवारी बने तवा रोटी चार-
तबेला में भात में बने तोलिया में दार-
और गंजी भीतर आलू सब्जी और डब्बा में आचार-
कटोरी में दूध भात परस रहे नानी गा-
माठी से काया बनी हडिया नाम पानी गा...

Posted on: Jul 26, 2020. Tags: HINDI SONG MANDLA MP MS KUSHRAM SONG VICTIMS REGISTER

नाग पंचमी पर दार्शनिक स्थान केवार सरई के बारे में जानकारी...

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट एक ऐतिहासिक जगह के बारे में जानकारी दे रहे हैं, ये जगह सिद्ध बाबा केवार सरई के नाम से जाना जाता है, ये स्लोथान सोन नदी और गोडाहरी नहीं के संगम के पास है वहां पर लोग मन्नत मांगने जाते हैं, लोगो की मान्यता है कि उस स्थान पर कई साल पहले एक लकडहारा पेड़ काट रहा था आधा काटने के बाद वह घर चला गया और दूसरे दिन वहां पर आया तो देखा कि वह पेड़ वापस से जुड़ चुका है| वहां पर कई देवी देताओ की प्रतिमा है लोग दर्शन करने आते हैं, भजन कीर्तन करते हैं| नाग पंचमी के दिन लोग उन मूर्तियों में दूध चढ़ाते हैं|

Posted on: Jul 25, 2020. Tags: ANUPPUR KANHAIYALAL KEWAT MP SONG STORY VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : कान दर्द का घरेलू उपचार...

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय कान दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं, महुआ के पेड़ पर उगने वाला पौधा रसना जो रस्सी की तरह लिपटा रहता है, उसके पत्ते को लेकर आग में गर्म कर लेना है, उसके बाद मसलकर उसका रस निकाल लेना है और गुनगुना रहने पर कान में डालना है, इससे लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Jul 25, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

हम सब बच्चे भारतवासी...गीत-

जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से संदीप कुमार कुसवाहा एक गीत सुना रहे हैं:
हम सब बच्चे भारतवासी-
अपना भारत बड़ा महान-
इक्षा है मन में भक्त जितनी-
वो भारत के ऊँची शान-
मात पिता और गुरुओ का-
करते रहें सदा सम्मान... (AR)

Posted on: Jul 25, 2020. Tags: MP SANDEEP KUSWAHA SATNA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »