स्वास्थ्य स्वर : गठिया वात बीमारी का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी गठिया वात बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| एक गिलास पानी और एक चम्मच दालचीनी लें| दोनों को मिलाकर उबालें| जब उबलकर एक कप रह जाये तो उसमे दो चम्मच शहद मिला लें| गुनगुना रहने पर दिन में दो बार खाना खाने के बाद सेवन करें| लाभ हो सकता है| ठण्डी चीजों से बचें | मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Jun 10, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

तेलंगाना में आदिवासी समुदाय खेती से पहले बीजा त्योहार मनाते हैं...

ग्राम-कोटुल, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से भोला बघेल ग्रामवासियों के साथ चर्चा कर रहे हैं| वे बता रहे हैं| गांव में बीजा त्योहार मनाया जा रहा है| जिसमे महिलायें राह चलते लोगो को रोककर टीका लगाते हैं, और जाने वाले लोग उन्हें कुछ रुपये देते हैं| इसे माठी त्योहार के नाम से भी जाना जाता है| इसके बाद ही वे खेती का काम शुरु करते हैं| त्योहार में महिलायें सामूहिक गीत गाते हैं|

Posted on: Jun 10, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM BHOLA BAGHEL CULTURE SONG TELANGANA

स्वास्थ्य स्वर : अतिसार या दस्त नाशक चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी अतिसार या दस्त नाशक चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका बता रहे हैं | सोठ 100 ग्राम, सौफ 100 ग्राम, घी में भुनी छोटी हरण 100 ग्राम, बड़ी इलायची के दाने 30 ग्राम, बेल का गूदा 100 ग्राम, मरोर फल्ली 100 ग्राम गुलाब के फूल 100 ग्राम लें| सभी को कूट पीस कर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में चार बार एक गिलास मठा के साथ सेवन करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Jun 10, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

केसो मलोकी गोसो कवरे...बंगाली भक्ति गीत-

ग्राम-पहाड़िया, पोस्ट-उसरा, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) अशोक कुमार भाली एक बंगाली भक्ति गीत सुना रहे हैं :
केसो मलोकी गोसो कवरे-
भवार भोरे थपवा लोको रे-
पंसुवारी दिये तो मै घोरे एने ती-
येसु मलोती घोसो घोरे...

Posted on: Jun 09, 2019. Tags: ASHOK KUMAR BHALI MP SATANA SONG VICTIMS REGISTER

अरे बैरन हो गई जुनईया मै कैसे करू...लोक गीत-

जबलपुर (मध्यप्रदेश) राजकुमार काछी एक लोक गीत सुना रहे हैं :
अरे बैरन हो गई जुनईया मै कैसे करू-
जिनकी बैरन सास ननदिया-
रात की बैरन या जुनईया मै कैसे करूं-
अरे बैरन हो गई जुनईया मै कैसे करू-
दिन की बैरन सास ननदिया-
रात की बैरन या जुनईया मै कैसे करूं...

Posted on: Jun 09, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »