ये वक्त न ठहरा है, ये वक्त न ठहरे गा...गीत-

जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी एक गीत सुना रहे हैं:
ये वक्त न ठहरा है, ये वक्त न ठहरे गा-
यू ही गुजर जायेगा घबराना कैसा-
हिम्मत से काम लेंगे घबराना कैसा-
सागर के सीने से लाये है जब मोती-
रेट निकल जायें घबराना कैसा-
ये वक्त न ठहरा है, ये वक्त न ठहरे गा...

Posted on: Jun 11, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER

पैसा नहीं मिलने के कारण शौचालय निर्माण एक साल से पूरा नहीं हुआ...मदद की अपील-

ग्राम-डोगरी हेटे, पंचायत-पुटपुटा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से शंकर सिंह धुर्वे बता रहे हैं| उनके नाम से शौचालय आबंटित हुआ था| जिसके लिये उन्हें सरपंच द्वारा 2 हजार रुपये दिया गया था| बाकि पैसा उन्होंने खुद लगाकर शौचालय बनवाया, लेकिन पैसा नहीं होने के कारण उसमे सेफ्टी टैंक नहीं बना है| जिससे उपयोग नहीं कर पाते| शौचालय निर्माण के लिये शासन द्वारा 12 हजार रुपये दिया जाता है| लेकिन सरपंच द्वारा हितग्राही को केवल 2 हजार रुपये दिये गये | इसलीये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : रोजगार सहायक@6263218429. संपर्क नंबर@7024359793.

Posted on: Jun 10, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PROBLEM SONG TOILET VICTIMS REGISTER

गांव में स्कूल नहीं है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

ग्राम-पोयागट्टू, पंचायत-वड्रीगोंडा, विकासखण्ड-पालवेंचा, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से माडवी देवाराव, अतराक्ष, देवन भाई और बड़े भीमा बता रहे हैं| उनके गांव में आंगनवाडी और स्कूल नहीं है| बच्चे को दूसरे गांव पढ़ने के लिये जाना पड़ता है| वे गांव में स्कूल बनवाने के लिये आवेदन करते हैं| लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर (माडवी देवाराव)@8179348159. सरपंच@9701493428, कलेक्टर@9440366555.

Posted on: Jun 10, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM KANHAIYALAL KEWAT PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : संतान नहीं होने की समस्या का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी संतान नहीं होने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| एक पुटी लहसुन 2 किलो और जंगली शहद 4 किलो लें | लहसुन की कली को छीलकर, गाय के घी में हल्का भूनकर, रख लें| उसके बाद शहद डालकर उसे 40 दिन तक धूप में रखें| दिन में धूप में रखे और शाम को घर में रख दें| एक-एक लहसुन सुबह शाम खाली पेट एक चम्मच शहद के साथ सेवन करें| लाभ हो सकता हैं | सफाई पर विशेष ध्यान दें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Jun 10, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

इवा हो गगनमाडा गिनगिन माडा मेला ले...गोंडी गीत-

ग्राम पंचायत-लक्ष्मी पुरम, विकासखण्ड-एट्टापाका, जिला-ईस्ट गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से सुकुले, तदनी, संतोषी एक गोंडी गीत सुना रहे हैं :
रेला-रेला, रेला-रेला, रेला-रेला रे रे ला-
इवा हो गगनमाडा गिनगिन माडा मेला ले-
लेअवा गगन नवो पुटे नानो लालो ले-
नानो ली वईया ली बुड़े नानो लालो ने...

Posted on: Jun 10, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH EAST GODAVARI KANHAIYALAL KEWAT SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »