नीले असमा से पार जायेंगे, मेरा ईशु रहता वहां...मसीह गीत-

ग्राम-मोहंदी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से अशोक बांधव एक गीत सुना रहे हैं:
नीले असमा से पार जायेंगे, मेरा ईशु रहता वहां-
हम मिलेंगे बदलो पर, देखेगा सारा जहां-
उसका कोई भी वादा न होगा अधूरा-
हर एक वादा होगा उसका पूरा-
संग हम रहेंगे अपने ईशु के संग-
नीले असमा से पार जायेंगे, मेरा ईशु रहता वहां...

Posted on: Mar 06, 2019. Tags: ANUPPUR ASHOK BANDHAV MP SONG VICTIMS REGISTER

मेरा बैंक खाता एक साल से स्थगित कर दिया गया है, आवेदन करने पर अधिकारी भटका रहे हैं...मदद की अपील-

ग्राम-बरेती कला, पोस्ट-अमगवा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दयासागर कुशवाहा बता रहे हैं, उन्होंने 2015 में बैंक ऑफ इंडिया में खाता खुलवाया था| जिसे बैंक ने एक साल से स्थगित कर दिया है| उनका बैंक साखा रीवा महाजन टोला में है| खाते को शुरू करने के लिये उन्होंने बैंक में आवेदन दिया, जिस पर बैंक अधिकारियों ने मेन ब्रांच जाकर दस्तावेज जमा करने को कहा, लेकिन मुख्य साखा के अधिकारियों का कहना है, खाते में कोई समस्या नहीं है, आपको भटकाया जा रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं, दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : बैंक अधिकारी@8085824666. संपर्क नंबर@9752938850.

Posted on: Mar 06, 2019. Tags: BANK DAYASAGAR KUSWAHA MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे पारा में पानी की समस्या है, हैण्डपंप का गंदा पानी पीते हैं, कोई सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

ग्राम-सेमरिया, पंचायत-इकजाम, विकासखण्ड-सोनहर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से भागवत प्रसाद बता रहे हैं, उनके पारा में पानी की समस्या है, वे 1 किलोमीटर दूर हैण्डपंप से पानी लाते हैं| जो गंदा रहता है, लेकिन फिर भी वे मजबूरी में उस पानी का उपयोग करते हैं| पारा में 5 घर हैं जो समस्या से जूझ रहे हैं| समस्या को हल करने के लिये उन्होंने पंचायत में आवेदन किया, लेकिन कोई काम नही हो रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9424195007, सचिव@9424267672. संपर्क नंबर@8461856852.

Posted on: Mar 06, 2019. Tags: BHAGWAT PRASAD CG KORIYA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WATER

लाल लुगा लाले घरी, पैरी में चुमुक धरी...डोमकच्छ गीत-

ग्राम-देवरी, पोस्ट, थाना-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक सरगुजिहा डोमकच्छ गीत सुना रहे हैं:
लाल लुगा लाले घरी, पैरी में चुमुक धरी-
पैरी में चुमुक धरी, पांव हाथे खिलिके-
गही में गेंदा खेल-
लाल लुगा लाले घरी, पैरी में चुमुक धरी-
पैरी में चुमुक धरी, पांव हाथे खिलिके-
गही में गेंदा खेल...

Posted on: Mar 06, 2019. Tags: CG KAILAS SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

गमछा गिरी गिरी जाय खाटी और मोहंदी के रोड मा...गीत-

ग्राम मोहंदी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से अशोक बांधव एक गीत सुना रहे हैं:
गमछा गिरी गिरी जाय खाटी और मोहंदी के रोड मा-
पांव के पयरी तोर छूम-छूम बाजे रे-
देख के तोर चेहरा टूरा मोर नजर मा झूले गा-
माला गिरी गिरी जाय, कीरंगी करंजिया के रोड़ मा-
माला गिरी गिरी जाय खाटी और मोहंदी के रोड मा-
गमछा गिरी गिरी जाय खाटी और मोहंदी के रोड मा-
कीरंगी करंजिया के रोड़ मा...

Posted on: Mar 06, 2019. Tags: ANUPPUR ASHOK BANDHAV MP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »