कोंडागांव जिले के कलेक्टर ने गोंडी डिक्शनरी को लेकर अपना सुझाव दिया और इस कार्य के लिये सीजीनेट क

ब्लाक-फरसगांव, जिला-कोंडागाँव (छत्तीसगढ़) से कलेक्टर नीलकंठ टेकाम जी गोंडी भाषा में गोंडी डिक्शनरी में क्या-क्या सुधार होना चाहिए, उसके बारे में सुझाव दे रहे हैं| ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी में गोंडी डिक्शनरी को भी जोड़ना चाहिए| बस्तर संभाग और सरगुजा संभाग गोंड समाज का एरिया है| इसलिए ये डिक्शनरी यहाँ पर अच्छे से चलेगा| दूसरा यहाँ की जो गोंडी गीत, कहानियाँ हैं, उसका प्रचार प्रसार करना पड़ेगा | सांथ ही जो जड़ी बूटी पर काम कर रहे हैं अच्छा है | इसके सांथ ही उन्होंने सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दिया|

Posted on: Mar 07, 2019. Tags: CG DINESH WATTI KONDAGAON SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : दाद या एक्जिमा बीमारी का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी एक्जिमा जिसे दाद के नाम से भी जाना जाता है| बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| जिस व्यक्ति को इस तरह की समस्या हो वे-
1. आधा किलो तिल के तेल में 150 ग्राम कान्हेर की जड़ की छाल को डालकर उबालें और जब जड़ अच्छी तरह से जल जाये, तो ठण्डा कर सीसी में भरकर रख लें | उसके बाद दाद वाले जगह पर दिन में तीन बार लगायें| लाभ हो सकता है|
2. तरबूज के छिलके को सुखाकर जला लें| उसके बाद उसके राख या भस्म को सीसी में भरकर रख ले और नारियल के तेल के सांथ दाद पर लगायें|
3. पीपल की छाल का गुदा लेकर उसका काढ़ा बना लें और दिन में एक कप सेवन करें लाभ हो सकता है| भोजन में मटर, चना, मसूर, उड़द की दाल का प्रयोग न करें| गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| साबुन के जगह मुल्तानी मिट्टी या नीम के पानी का प्रयोग करें : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 07, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

कर चले हम फ़िदा जान-ओ-तन साथियों...देश भक्ति गीत-

ग्राम-बोगा, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से किरन मार्को देश भक्ति गीत सुना रही हैं:
कर चले हम फ़िदा जान-ओ-तन साथियों-
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों-
साँस थमती गई नब्ज़ जमती गई-
फिर भी बढ़ते कदम को न रुकने दिया-
कट गये सर हमारे तो कुछ ग़म नहीं-
सर हिमालय का हमने न झुकने दिया...

Posted on: Mar 07, 2019. Tags: CG KIRAN MARKO PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

तै जान गवाये गांधी, देश के आजादी बर जान गवाये...गीत-

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक गीत सुना रहे हैं:
तै जान गवाये गांधी, देश के आजादी बर जान गवाये-
बचपन में तै पढ़ लिख के देश के पूत कहाये-
सत्याग्रह करके तै देश ला बचाये-
गोली न बंदूक तै हां चलाये-
अहिंसा तै बनके देश ला बचाये-
तै जान गवाये...

Posted on: Mar 07, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

सीजीनेट आ गये भाई सीजीनेट आगे हो...सीजीनेट गीत-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक गीत सुना रहे हैं:
सीजीनेट आ गये भाई सीजीनेट आगे हो-
गांव-गांव में यात्रा ला चलाई सीजीनेट आ गये भाई-
एक दबाके रिकॉडिंग कराये-
दो दबा के अपन हल समस्या ला सुनाये-
सीजीनेट आ गये भाई, गांव मोहल्ला में-
सीजीनेट आ गये...

Posted on: Mar 07, 2019. Tags: CG KAILAS SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »