Impact : अधिकारियों ने कारवाही करते हुये नया सचिव नियुक्त किया...
ग्राम-लावाहोरी, पंचायत-खजरा, जनपद-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से गुंजन यादव बता रहे हैं| सचिव द्वारा सरपंच का सील बनाकर, सरपंच के बिना जानकारी के सारे काम कर रहा था| योजना के पैसे का गबन कर रहा था| जिसकी शिकायत उन्होंने अधिकारियों के पास किया| लेकिन कारवाही नहीं हो रही थी| तब उन्होंने सीजीनेट में अपनी समस्या को 11 जून 2018 को रिकॉर्ड किया| जिसके बाद 19 जून को कारवाही हो गई| अब नया सचिब दे दिया गया है| इसलिये वे सीजीनेट सभी श्रोताओं और जिन अधिकारियों ने उनकी मदद की सभी को धन्यवाद दे रहे हैं | गुंजन यादव@6269969554.
Posted on: Jun 28, 2019. Tags: CG GUNJAN YADAV IMPACT STORY KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
कोया आदिवासीयो के समाज में शादी के अवसर पर गीत-
ग्राम-गुडलापड़ (तेलंगाना) से कोया आदिवासी शादी के अवसर पर गीत गाते हुये, अपने रस्म के अनुसार शादी कर लड़की को उसके ससुराल ले जा रहे हैं| जिसमे गाँव के महिला-पुरुष, लडके-लड़की सभी शामिल हैं| और नाच गा रहे हैं| वे एक ही गाँव में शादी कर रहे हैं| इस अवसर पर वे अपने मेहमानों को दारू और मुर्गा खिलाते हैं| उनका स्वागत करते हैं|
Posted on: Jun 27, 2019. Tags: GONDI HIRESH MADAVI SONG TELANGANA
हम होंगे कामयाब, हम होंगे कामयाब...गीत-
जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी बता रहे हैं| जब हमें कोई कार्य करना हो और माता-पिता और गुरु का आशिर्वाद मिल जाये तो घबराहट नहीं रखना चाहिये| आशिर्वाद के साथ काम को करना चाहिये| साथ ही वे सभी श्रोताओं को एक गीत सुना रहे हैं :
हम होंगे कामयाब, हम होंगे कामयाब-
हम होंगे कामयाब एक दिन-
मन में है विश्वाश-
पूरा है विश्वाश हम होंगे कामयाब एक दिन-
होगी शांति चारो ओर एक दिन...
Posted on: Jun 27, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER
तैहा नेट चलाथस अउ गूगल दबाथस...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-जबलपुर, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से दीनानाथ पटेल एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
तैहा नेट चलाथस अउ गूगल दबाथस-
फेसबुक मा जाथस ओ हाय-
तैहा छत्तीसगढ़ के टूरा मन ला दीवाना बनाथस ओ-
मोर मोहंदी गाँव के टूरा मन ला दीवाना बनाथस ओ-
धरे मोबाईल स्क्रीन टच, पहने हे टूरी जींस के सर्ट...
Posted on: Jun 27, 2019. Tags: CG DINANATH PATEL JABALPUR SONG VICTIMS REGISTER
Impact : गाँव में नल लग जाने से पानी की समस्या हल हो गई-
ग्राम-नागाडबरा, पंचायत-माटपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुरी बता रहे हैं| गाँव में नल नहीं था| लोगो को पानी के लिये नदी जाना पड़ता था| तब उन्होंने अपनी समस्या को 31 मई 2019 को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| जिसके बाद 24 जून 2019 को गाँव में नल लग गया है| जिससे सभी को पानी की सुविधा हो गई है| इसलिये वे सीजीनेट के सभी साथियों और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं| जिनके मदद से उनकी समस्या हल हो गई| संपर्क नंबर@7470912077.
