यह जीवन है कागज की पुड़िया, हवा चलत उड़ जाना...दादरा गीत-
जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से मुनिया बाई एक दादरा गीत सुना रही हैं:
यह जीवन है कागज की पुड़िया-
हवा चलत उड़ जाना-
राम कहने में कभी न भुलाना-
जीवन मा नई है ठिकाना-
यह जीवन है नमक का डरिय-
बूंद पड़त घुर जाना...
Posted on: Mar 10, 2019. Tags: BABULAL NETI MP SHAHDOL SONG VICTIMS REGISTER
डेम निर्माण के लिये साल भर पहले आवेदन दिये थे, निरिक्षण के बाद भी काम शुरू नही हुआ...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-सिवनी, विकासखण्ड-दुर्गुकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से रामूराम मंडावी और शिवलाल विस्कर्मा अपने गांव की समस्या से सीजीनेट के साथियों को अवगत करा रहे हैं| वे बता रहे हैं, गांव में डेम की आवश्यकता है, जिससे गांव में पानी की सुविधा हो सके और किसान खेती कर सकें| उन्होंने डेम के लिए 1 साल पहले अधिकारियों के पास आवेदन दिया था| अधिकारी जगह का निरिक्षण भी कर चुके हैं लेकिन उस पर कोई काम नहीं हो रहा है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर गांव में डेम बनवाने में सहयोग करें : कलेक्टर@7587876877. संपर्क नंबर@9754441737.
Posted on: Mar 09, 2019. Tags: CG KANKER PROBLEM RAMURAM MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER
हम जैसा संस्कार देते हैं वैसा ही आगे बढ़ता है...कहानी-
मोहन की मम्मी मोहन की दादी माँ को मिट्टी के बर्तन में खाना देती है| मोहन प्रतिदिन ये सब देख रहा था| एक दिन मोहन अपनी दादी से पूछ पड़ा कि दादी माँ मम्मी आपको मिट्टी के बर्तन में खाना क्यों देती है| दादी ने जवाब दिया बेटा मै बूढी हो गई हूँ इसलिये| मोहन बोला दादी कल आप खाने को हांथ में लेकर छोड़ देना तब मै आपको जोर से डाटूंगा लेकिन आप बुरा मत मानना| अगले दिन दादी ने वैसा ही किया| तब मोहन दादी को चिल्लाकर बोला दादी आप मिट्टी के बर्तन को तोड़ दिए अब मै मम्मी पापा को बूढ़े होने पर किसमे खाना दूंगा| ये सारी बात मोहन की मम्मी सुन रही थी| इस कहानी ये सीख मिलती है हम जैसा संस्कार देंगे वैसा ही आगे बढ़ता जायेगा|
Posted on: Mar 09, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VIJAY MARAVI
स्वास्थ्य स्वर : दाद, खाज, खुजली का घरेलू उपचार-
पुरानी बस्ती रानी रोड, कोरबा (छत्तीसगढ़) से अमीन रिजवी फोड़ा, दाद, खाज, खुजली का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जिन्हें इस तरह की समस्या है, वे 50 ग्राम चूना मिट्टी के बर्तन में लेकर उसमे 1 लीटर पानी डाल दें, और 24 घंटे के लिये रहने दे| जब चूना ठण्डा हो जाये, तब चूने के पानी को 250 ml और 250 ml अलसी का तेल लेकर अच्छे से मिला लें| जिससे वह एक मलहम जैसा बन जायेगा| तब उस मलहम को रोग ग्रषित भाग पर लगा लें| इससे लाभ मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : अमीन रिजवी@9826921686.
Posted on: Mar 09, 2019. Tags: AMIN RIJAVI CG HEALTH KORABA SONG VICTIMS REGISTER
पहले सुमर ले तै राम, पोइरगे सुमर नका गात...फागुन गीत-
ग्राम-सुपानी, पंचायत-गोरगी, तहसील, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अमरसाय एक गीत सुना रहे हैं:
पहले सुमर ले तै राम, पोइरगे सुमर नका गात-
पहले सुमेरो माता पिता ला मै रे-
दूसरे इंद्र भगवान, तीसरे सुमेरो धरती माता-
ये भगत येतेया सौ बार...
