स्वास्थ्य स्वर : गर्मी के दिनों में होने वाली घमोरियां के रोकथाम का घरेलू उपचार-
रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य दिलीप कुमार गुप्ता गर्मी के दिनों में होने वाली घमोरियां के रोकथाम का घरेलू उपचार बता रहे हैं| नीम की पत्ती 100 ग्राम और 5 नग नीबू कटे हुए लें | एक लीटर पानी में दोनों को अच्छी तरह से पका लेवें| जब पानी उबलकर आधा लीटर रह जाये, तब छानकर रख लें| अब 50 ग्राम फिटकरी का चूर्ण बना लें, और दवा में मिला लें| दवा को बोतल में भरकर फ्रिज या घड़े में डाल दें| जिससे दवा ताजा रहे| दवा को दिन में तीन बार घमोरियों पर लगाना है| इससे आराम मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : दिलीप कुमार गुप्ता@8109855459.
Posted on: Jun 01, 2019. Tags: CG DILIP KUMAR GUPTA HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
पीने के पानी की समस्या है, अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं...कृपया मदद करे-
ग्राम पंचायत-मानिकपुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से टीकाराम और कृष्ण कुमार बता रहे हैं, कि उनके गाँव के बाजार टोला में पीने के पानी की बहुत परेशानी है| लोग दूर से पानी लाकर उपयोग कर रहे हैं| इसकी शिकायत उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों को आवेदन दिया| लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं कि दिए गये अधिकारियों के नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान करने में मदद करें : सरपंच@8789840974, CEO@9981091500. संपर्क नंबर@8435970620.
Posted on: Jun 01, 2019. Tags: DINDORI MP PROBLEM SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER WATER
मोर गोपी चंदा रे बैरागी बने बेटा बनवासी बने न...गीत-
ग्राम-सरईमाल, विकासखण्ड-डिंडोरी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
मोर गोपी चंदा रे बैरागी बने बेटा बनवासी बने न-
जब तोर जनम होईस बेटा सुख के सोहर गायों रे-
काशी ले पंडित बुलवाके तोरेच नाम धरायों रे-
मोर कहना ला मान ले रे मोर गोपी चंदा-
झन जाते बेटा तै बंगाल मा-
बडे-बडे जंगल झाडी है बेटा कौन नगर बंगाला रे...
Posted on: May 29, 2019. Tags: DINDORI MP SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
लीचिया लाले ला ऐ सैयां मुजफ्फरपुर से लईहा
मालिघाट, मुजफ्फरपुर, (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत सुना रहा है:
लीचिया लाले ला ऐ सैयां मुजफ्फरपुर से लईहा-
नही खैबा सैयां ता बड़ा पछितैबा-
लीचिया के फल रसदार ऐ सैयां मुजफ्फरपुर से लईहा-
जाईला मुजफ्फरपुर ऐ सैयां मुजफ्फरपुर से लईहा-
लीचिया लाले ला ऐ सैयां मुजफ्फरपुर से लईहा
Posted on: May 26, 2019. Tags: BIHAR KUMAR MUJAFFARPUR SONG SUNIL VICTIMS REGISTER
ग्रीन ग्लोरी मदद प्रणाली गाँव के गरीबों की मदद करती है...
ब्लाक-समनापुर, जिला-डिंडोरी, (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार के साथ निलेश भरत, सुग्रीम पडवार बता रहे हैं कि ये ग्रीन ग्लोरी मदद प्रणाली गाँव के गरीबों की मदद करती है, जिनकी आर्थिक स्थिति में अब तक कोई सुधार नही हुआ है| उनको यह मदद पैसा मनीआर्डर द्वारा भेजती है, उनका कहना है कि अब तक कई लोगों ने इसमें जुड़कर लाभान्वित हुए है, यह मदद उन्हें वापस नही करनी पड़ती है| अधिक जानकारी के लिए निलेश भरत@9172053280, श्रीमती सुग्रीम पडवार@8103365277, व्हाट्सऐप नम्बर@9702014864.
