अरे कान्हा आओ मधुबन में...गीत-

ग्राम-साहपुर, पोस्ट-त्योथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनीत कुमार यादव एक गीत सुना रहे हैं :
अरे कान्हा आओ मधुबन में-
राधा तेरी राह तके-
कब आओगे ओ बनवारी-
मुरली मधुर बजाओगे-
कान्हा आओ मधुबन में-
राधा तेरी राह तके...

Posted on: Aug 22, 2019. Tags: MP REWA SONG VICTIMS REGISTER VINIT KUMAR YADAV

श्याम तुमसे मिलने का सत्संग ही बहाना है...गीत-

ग्राम-अलका, पोस्ट-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सुरेश कुमार अपने साथियों के साथ एक गीत सुना रहे हैं :
श्याम तुमसे मिलने का सत्संग ही बहाना है-
दुनिया वाले क्या जाने मेरा रिश्ता पुराना है-
जब से तेरी लगन लगी दिल हुआ दीवाना है-
सूरज में ढूँढा तुझे, चंदा में पाया है-
तारो की झिलमिल में मेरे श्याम का बेसरा है-
श्याम तुमसे मिलने का सत्संग ही बहाना है...

Posted on: Aug 22, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SONG SURESH KUMAR VICTIMS REGISTER

परदेसिया के नारी सदा सुखिया परदेसिया...होली गीत-

ग्राम-मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक होली गीत सुना रहे हैं:
परदेसिया के नारी सदा सुखिया परदेसिया-
चार महिना के गर्मी लगत है-
कहिया ला सूत के डोलके बेनिया-
चार महीना बूंद परत है-
कहिया न सूत के खेला के बंगला-
चार महीना जार लगत है...

Posted on: Aug 22, 2019. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

करने को सवांद बहुत है, भरने को उन्माद बहुत है...गज़ल-

ग्राम-मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर(बिहार) से सुनील कुमार कवि महेश कटारे सुगम जी की एक गजल सुना रहे हैं :
करने को सवांद बहुत है, भरने को उन्माद बहुत है-
जीवन ये बोझिल करने को दुःख के पानी खाद बहुत हैं-
बिना जरूरत कुछ लोगो पर बड़े-बड़े परसाद बहुत है-
न्याय बना है मृग-मरीचिका करने को फरियाद बहुत है-
आम आदमी के जीवन में भरे हुए अवसाद बहुत है-
दुःख-दर्दों की भीड़-भाड में जीने का अलहाद बहुत है-
इन्कलाब जब तक ना आये अपने जिंदाबाद बहुत है-
करने को सवांद बहुत है, भरने को उन्माद बहुत है...

Posted on: Aug 21, 2019. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

भोलेनाथ आ गये शंभुनाथ आ गये...गीत-

ग्राम-साहपुर, पोस्ट-त्योथर, थाना-सोहागी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनीत कुमार यादव एक भजन गीत सुना रहे हैं :
काशीनाथ आ गये भोलेनाथ आ गये-
भक्तों के कष्ट मिटाने वाले आ गये-
अब तो भाग्य खुलेंगे बिगड़ी बनेगी-
गौरा मिलेंगी और शंकर मिलेंगे-
भोलेनाथ आ गये शंभुनाथ आ गये...

Posted on: Aug 21, 2019. Tags: MP REWA SONG VICTIMS REGISTER VINIT KUMAR YADAV

« View Newer Reports

View Older Reports »