देहीं आशीर्वाद देवी कुदरगढ़ी मईया... भजन गीत
जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागार सिंह पावले अपने साथी सीतारानी नेटी और धनसाय मरावी के सांथ नाटकीय रूप से कुदरगढ़ मेला जाने के भाव को भजन के माध्यम से प्रस्तुत कर रहे हैं :
देहीं आशीर्वाद देवी कुदरगढ़ी मईया – सब झने जाथे, तहूँ चल ना ऐ गुईयां – येहे गुईयां रे कुदरगढ़ धाम – खाली लौटे न कोइ सब जाथे माईया के दूरा – कुदरगढ़ीन मयारू करथे मंसा ला पूरा...
Posted on: Nov 05, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER
शिव शंकर के भजन लगाले जीवन सफल बनाले...भजन गीत
ग्राम-रक्सा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से उषा सिंह एक भजन गीत सुना रहे है:
शिव शंकर के भजन लगाले जीवन सफल बनाले-
या दुनिया के भवसागर म चेला गुरु बनाले गा-
सुना हो बहनी सुना हो भाई शिव ला गुरु बनाले-
या दुनिया के भवसागर म चेला गुरु बनाले गा...
Posted on: Nov 05, 2017. Tags: SONG USHA SINGH VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में नाले का पानी दोनों ओर से खेतों को काट रहा है स्टॉप डैम बनाने से यह रुक सकता है...
ग्राम-चंदेनार, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले साथ में गाँव के सरपंच पति बुधुराम तेलाम है जो बता रहे है कि उनका गाँव दो नालो के बीच में बसा है और नाले बाढ़ आने से दोनों तरफ से इनके गाँव का कटाव हो रहा है तो इनकी मांग है की स्टाप डेम बन जाता तो नाले कटाव रुक जाता और इसकी शिकायत इन्होने ग्राम सुराज में भी किये थे तो इंजीनियर लोग देखने आये थे लेकिन अभी तक नहीं हो पाया इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फ़ोन कर इस समस्या का समाधान करने का अनुरोध करें ताकि कटाव रुक सके : कलेक्टर@9179530000, तहसीलदार@7049356500, पटवारी@94792204192. गाँव में संपर्क@9406455921.
Posted on: Nov 05, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE DANTEWADA VICTIMS REGISTER
आओ बहनों एक हो जाए, धर्म जाति भेद मिटाए...कविता
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे है:
आओ बहनों एक हो जाए, धर्म जाति भेद मिटाए-
हम औरतो का है यह नारा सब जागो हो जाओ छुटकारा-
धर्म को जो हथियार बनाए वही गद्दार जेल जाए-
राम के नाम से लहूँ बहाए राम को मत बदनाम करो-
देश तोड़ बावनगढ़ बनाओ ऐसा धर्म से बड़ादेव बनाना...
Posted on: Nov 05, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
चीकन नेता बात सुनाये बिजली सड़क योजना सुनाये...कविता
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे है:
चीकन नेता बात सुनाये बिजली सड़क योजना सुनाये-
रोजागर गारंटी काम लाये जे नहीं करे वो खाए-
फंसाए नेता दारु मुर्गा खवाए किसान मजदूर धोखा खाए-
मजदूर धुप में पसीना बहाए वोला दलाल बैठे अधिकारी मिलकर खाए...


