सोसायटी में गलत काम होने के सम्बन्ध में सूचना के अधिकार लगाये थे पर कोई भी सुनता नहीं है...
ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम बोल रहे है कि सरकार कहती है खाद्य सुरक्षा अधिनियम आम जनता के लिए है पर वे बता रहे है कि S.D.M. कार्यालय पंडरिया में सोसायटी में गलत काम होने के सम्बन्ध में सूचना के अधिकार लगाए है लेकिन आज एक माह हो गया है उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई न कोई सुनवाई हुई और ऊपर से सरकार कहता है जागो ग्राहक जागो कहती है लोग कैसे जागेंगे? इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर इसकी जांच करवाए : खाद्य सुरक्षा अधिकारी@9424168187, विधायक@9522898888. हेमसिंह मरकाम@9575248234
Posted on: Dec 03, 2017. Tags: HEMSINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
भरे जिन्दगी जवानी ला गवाए...कविता -
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे है:
भरे जिन्दगी जवानी ला गवाए-
आज तक समाज कर भेद नहीं पाए-
बड़े भाग से मनुष्य तन ला पाए-
अपने पुरखा के माने देवी देवता ला बुलाये-
आज देखा दूसरे के रीति रिवाज अपनाये-
होई ले आज हर कुछ बीमारी झेलाए-
जय सेवा मंत्र ला अपनाए-
दुःख पीड़ा सब हर बुलाये...
Posted on: Dec 02, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
रे रे रेलों रे ला रेला रे लो यो रे ला...गोंडी रेला पाटा गीत
ज्ञान सिंह गोटा ग्राम-परसापानी, ब्लाक नगरी, जिला-धमतरी, छत्तीसगढ़ से एक रेला पाटा गीत सुना रहे है :
रे रे रेलों रे ला रेला रे लो यो रे ला-
जोहर-जोहर बुढा मोदिया-
जोहर-जोहर बुढा देव-
जोहर-जोहर लिंगा मोदिया-
रे रे रेलों रे ला रेला रे लों यो रे ला...
Posted on: Dec 01, 2017. Tags: Gyan Singh Gota
Impact : Got my pension blocked from 2 years week after CGnet report...
ग्राम-झीर, पोस्ट-बिंदुल, थाना-माडा, जिला-सिंगरौली (मध्यप्रदेश) से आमोद सिंह गहरवार बता रहे है कि उनका पेंशन 05-01-2016 को स्वीकृत हो गया था लेकिन तब से अब लगभग दो साल होने उनको वह पेंशन नहीं मिल रहा था उसके लिए उन्होंने कई बार अधिकारियो के पास भी शिकायत किये थे फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही थी तो फिर उन्होंने 27-11-2017 को सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये तो सीजीनेट के साथियों की मदद से उनको एक सप्ताह के अन्दर उनका पेंशन मिल गया है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर के दबाव डाला और उन अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. आमोद सिंह गहरवार@761014739.
Posted on: Nov 30, 2017. Tags: AMOD SINGH GAHARVAR SONG VICTIMS REGISTER
लहरों से डरकर नौका पार नही होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नही होती...कविता-
ग्राम-मांझीपदर, जिला-दन्तेवाड़ा (छतीसगढ़) से गणेश सिंह आयाम हरिवंशराय बच्चन की एक कविता सुना रहे हैं:
लहरों से डरकर नौका पार नही होती-
कोशिश करने वालों की कभी हार नही होती-
नंही चींटी जब दाना लेकर चलती है-
चड़ती दीवारों पर सौ बार फिसलती है-
मन का विश्वास रगो में साहस भरता है-
चढ़कर गिरना गिरकर चढ़ना ना अखरता है-
आखिर उसकी मेहनत बेकार नहीं होतीं ...

