पीड़ितों का रजिस्टर: सलवा जुडूम के कारण अपना गांव छोड़ दियें, बीजापुर शिविर में आकर अपना जीवन यापन क

ग्राम पंचायत-पालनार, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से नारायण पद्दा बता रहे हैं की सलवा जुडूम के कारण उनको अपना गांव छोड़ के आना पड़ा| नक्सलियों के द्वारा उनके गांव का पूरा घर जमीन तोड़ दियें, अभी बीजापुर शिविर में आकर बनी मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रहे हैं, उनको सरकार के तरफ से राशनकार्ड भी बन गया हैं, अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6261089302. (187805) GT

Posted on: Apr 30, 2021. Tags: BIJAPUR CG NARAYAN PADDA VICTIM REGISTER

2013 में राशन कार्ड जमा करा लिया गया था, तब से दोबारा नहीं बना है...

शांति नगर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से सुरभि नेताम बता रही हैं, वे इससे पहले बुड़ीयायिक पाल में रहती थी| 2005 में सलवा जुडूम के समय शांति नगर में रहने के लिये आयी थी तब से वही रह रही हैं | सुरभि के पति का देहांत हो चुका है, अब उनके सामने अपने परिवार को पालने की जिम्मेदारी है| उनका कहना है 2013 में राशन कार्ड जमा करा लिया गया था तब से दोबारा नहीं बना है| कार्ड बनवाने के लिये कई बार आवेदन कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है| परिवार को पालने में दिक्कत होती है| इसलिये वे सीजीनेट के सुनने वाले मित्रो से निवेदन कर रही हैं कि दिये नंबर पर संपर्क कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9424170916. (187754) (AR)

Posted on: Apr 27, 2021. Tags: BIJAPUR CG PDS PROBLEM SURABHI NETAM

जग में न कोई सहारा न होगा...गीत-

जिला-पूर्णिया (बिहार) से भक्तप्रहलाद एक गीत सुना रहे हैं:
कभी हो न जाये माया का जाल-
के माया धरक रहा है-
ये लोग भड़क रहा है-
तेरे लिये है सारा दुनिया-
जग में न कोई सहारा न होगा-
ये दुनिया तड़प रहा है ये माया धरक रहा है...(AR)

Posted on: Apr 27, 2021. Tags: BHAKT PRAHLAD BIHAR PURNIA SONG

एक गाँव में एक जंगल था...कहानी

रायपुर (छत्तीसगढ़) से अनमोल कुमार चंद्राकर एक कहानी सुना रहे हैं: एक गाँव में एक जंगल था लोग जंगल में घुमने जाया करते थे आगे का संदेश सुनने के लिये दिये नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल करें |

Posted on: Apr 27, 2021. Tags: ANMOL KUMAR CHANDRAKAR CG RAIPUR STORY

Impact: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब काम हो गया है...

ग्राम पंचायत-ताराडाड, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से धनीराम सिंह बता हें हैं कि उनके गांव में हैण्डपम्प कई दिनों से खराब था, कई बार उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें थें| तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड किये संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से हैण्डपंप बन गया है | इसलिये साथी सीजीनेट के सभी साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद कियें|

Posted on: Apr 26, 2021. Tags: ANUPPUR DHANIRAM HANDPUMP IMPACT MP WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »