Impact : शौचालय का काम अधूरा पड़ा था, अब पूरा हो गया है...
ग्राम-मेंढारी, पोस्ट-करमडिहा, थाना-बसंतपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से देव कुमार बता रहे हैं| उनका शौचालय बन गया था| लेकिन सेप्टि टैंक नहीं बना था| जिसके कारण वे शौचालय का उपयोग नहीं कर पा रहे थे| जिसके लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया था| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को मई 2018 में सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| जिसके बाद 27 जून 2019 को उनकी समस्या हल हो गई| इसलिये वे सीजीनेट के सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@8717879155.
Posted on: Jul 03, 2019. Tags: BALRAMPUR CG DEV KUMAR IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER
जाम पाके जमकी पहाड़े पकनी...सरगुजिहा गीत-
ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
जाम पाके जमकी पहाड़े पकनी-
कहां के गया वे अठरा कुडसी-
चार में चराई बोले केरा में करहिया-
नदी और नरवा में खेले बघरईयाँ-
जाम पाके जमकी पहाड़े पकनी-
कहां के गया वे अठरा कुडसी...
Posted on: Jul 03, 2019. Tags: CG MEWALAL DEVANGAN SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बच्चा दानी में होने वालो गांठ या रचैली का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी महिलाओं को बच्चा दानी में होने वालो गांठ या रचैली होने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| कचनार की छाल 250 ग्राम, गूलर या डूमर का फल 250 ग्राम, गिलोय 250 ग्राम लेकर सभी को साफ कर, पीसकर चूर्ण बना लें, और सुरक्षित रख लें | 2 चम्मच चूर्ण 4 कप पानी में उबालें, जब उबलकर एक कप रह जाये| उसे कपडे से छानकर गुनगुना रहने पर चाय जैसे भोजन करने के एक घंटे पहले सेवन करें| दिन में दो बार दवा का सेवन करें| एक माह तक दवा का सेवन कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Jul 03, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
देख आया चंद्र बहना हूँ देता हूँ नेछाय आब मै...गीत-
सीजीनेट के साथी पूजा टेकाम एक कविता सुना रही हैं :
देख आया चंद्र बहना हूँ देता हूँ नेछाय आब मै-
पेड़ फोड़ फीट कई बैठा अकेला एक सीटे कई बराबर-
यहाँ रखे खाना चलना बांधे मुरेठा पीठ पर-
छोटे गुलाबी फूल का सज खड़ा है पास ही-
देख आया चंद्र बहना हूँ देता हूँ नेछाय ब मै-
पेड़ फोड़ फीट कई बैठा अकेला एक सीटे कई बराबर...
Posted on: Jul 03, 2019. Tags: POEM PUJA TEKAM SONG VICTIMS REGISTER
राशन कार्ड बनवाने के लिये आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम-पनकी, पंचायत-खोड़ा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से देवेंद्र लोधी बता रहे हैं| राजा भईया पिता रामजत लोध, रामसिंग लोध पिता मोतीलाल लोध, राम किशोर लोध, जगदीश लोध के अलावा गाँव में कई लोगो का राशनकार्ड कार्ड नहीं बना है|जिसके कारण उनको राशन और मिट्टी का तेल नहीं मिल रहा है| निवासियों ने अधिकारियों के पास आवेदन किया है | लेकिन सुनवाई नहीं हो रही हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें : कलेक्टर@9755991970, SDM@7987210146, CEO@7000425499. संपर्क नंबर@9754649943.
