शौचालय नहीं होने से लोगो को बाहर शौच के लिये जाना पड़ता है...
ग्राम-पेद्दाकिसोली, पंचायत-इंजरम, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से मडकम लक्के बता रही हैं, गाँव में शौचालय नहीं बना है जिसके कारण लोगो को शौच के लिये बहार जाना पड़ता है, समस्या को लेकर उन्होंने कई बार अधिकारीयों के पास आवेदन किये लेकिन अभी तक सुनावाई नहीं हो रही है इसीलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करे : कोंटा तहसीलदार@9406159948. संपर्क नंबर@9406437187.
Posted on: Mar 13, 2020. Tags: CG MOHAN YADAV PROBELM SUKAMA
ममता के अनमोल खजाना कभो न दिल से तेजा...गीत-
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमारी एक गीत सुना रही हैं:
ममता के अनमोल खजाना कभो न दिल से तेजा-
धड़केला हरदम बेटा खातिर माई के करेजा-
कुहूकेल हरदम बेटा खातिर माई के करेजा-
ए भैया आज हम जौन सुनावत तानी-
अपना माई से सुनले बानी-
की माई के ममता का होला...
Posted on: Mar 13, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कुष्ट रोग का घरेलू उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल कुष्ट रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं, बाउची के तेल में एक रत्ती आक के फूलो को जलाकर भस्म बनाकर मिला लें, उसके बाद ग्रषित अंगो पर उस तेल को दिन में दो बार लगायें, दूसरा नीम का तेल 10 बूंद लेकर उसमे आक का भस्म मिलाकर बतासे में डालकर सेवन करें, लाभ हो सकता है संबंधित विषय पर पूरी जानकारी ले उसके बाद ही नुस्खा प्रयोग करें: संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Mar 13, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
जंजीर कब जंजीर बनती है...कविता-
जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से वीरेन्द्र गंधर्व एक कविता सुना रहे हैं:
जंजीर कब जंजीर बनती है-
जब एक एक कड़ी जुड़ी होती है-
मिट्टी की सोंधी खुशबू कब आती है-
जब वर्षा की बूंद पड़ी होती है-
रोग तब ठीक होता है-
जब कुशल वैद्य की कुशल जड़ी होती है-
और जीत तभी बड़ी होती है-
जब देश की बेटियां खड़ी होती हैं...
Posted on: Mar 13, 2020. Tags: CG POEM RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV
शाला भवन के लिये कई बार आवेदन कर चुके हैं सुनवाई नहीं होती है...
ग्राम पंचायत-तेमरू, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से दसमु नुरेटी बता रहे हैं वे 2010 से स्कूल में कार्यरत हैं, जब वे पदस्त हुये थे तब शाला भवन नहीं था और आज भी भवन नहीं है, जिसके कारण उन्हें 5 कक्षाओं को पढ़ाने में समस्या होती है, शाला भवन के लिये शाला समित ने कई बार आवेदन किया है लेकिन भवन निर्माण नहीं हो रहा है भवन में बाउंड्रीवाल भी नहीं बना है जिससे पौधों को पशु खा जाते हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9406349845. सरपंच@9340801871, सचिव@8224975760, CEO@7247947636.
