वह शक्ति हमें दो दयानिधे, कर्त्तव्य मार्ग पर डट जावें...कविता-
ग्राम पंचायत-खजूरी, तहसील-प्रतापपुर, थाना-प्रतापपुर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजू पैकरा एक गीत कविता सुना रहा है:
वह शक्ति हमें दो दयानिधे-
कर्त्तव्य मार्ग पर डट जावें-
पर-सेवा पर-उपकार में हम-
निज जीवन सफल बना जावें-
हम दीन-दुखी निबलों-विकलों के-
सेवक बन संताप हरें-
जिस देश-जाति में जन्म लिया-
बलिदान उसी पर हो जावें-
छल, दंभ-द्वेष, पाखंड-झूठ-
अन्याय से निशिदिन दूर रहें-
जीवन हो शुद्ध सरल अपना-
शुचि प्रेम-सुधा रस बरसावें-
वह शक्ति हमें दो दयानिधे-
कर्त्तव्य मार्ग पर डट जावें...
Posted on: Sep 21, 2019. Tags: CG SHYAMSHAH PAIKRA RAJU PAIKRA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : रुक-रुक कर आने वाले पेशाब रोग का घरेलु उपचार-
ग्राम-कुम्हार गनिया, पोस्ट-बाजार चारभाठा, तहसील सहसपुर लोहरा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कनक राम कौशिक रुक-रुक कर आने वाले पेशाब रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं, यह रोग अधिकांश गर्मियों के दिनों में या शारीर के अन्दर अधिक गर्मी पढने पर होता है | इस समस्या का इलाज इस प्रकार करे : कल्मी (सोडा) 3 ग्राम, गाय का दूध 250 ग्राम, पानी 1किलो, इन सबको अच्छे से मिला ले और 2-3 बार पिलायें जिसके कुछ समय बाद खुलकर पेशाब आना शुरू हो जायेगा इसका प्रयोग हर मौसम में किया जा सकता है : संपर्क नंबर@9179998149.
Posted on: Sep 21, 2019. Tags: CG KABIRDHAM KANAK RAM KAUSHIK SONG VICTIMS REGISTER
ग्राम पंचायत स्तर पर सरकारी योजनाओँ से वंचित लोग...जन सिकायत-
संतोष कुमार अहिरवार ग्राम पंचायत-पिपरिया, जनपद पंचायत बाजाग, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से ओमकार मंत्री हॉउस जिला डिंडौरी में ग्राम पिपरिया सचिव/रोजगार सहायक सचिव के खिलाफ ग्रामीण चरण सिंह यादव के साथ करीब 50-60 की संख्या में मौजूद लोग बता रहें है, पिछले 2009 से विकास व सरकारी योजना से संबधित किसी प्रकार की लाभ नही दिलाये और ना ही ग्राम सभा आवेदन निवेदन प्रस्ताव परित किये इस प्रकार के समस्याओं को सचिव सहायक / सचिव के सामने अवगत कराने पर मारपीट की धमकिया देते है, जिससे लोग बहुत ही परेशान है|इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने अपील कर रहे है. डिंडौरी जिलाधिकारी@7344234174. ओमकार (मंत्री)@9424383999. संपर्क@9669174051.8120960325.8435970620.
Posted on: Sep 21, 2019. Tags: DINDAURI MP SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
"रे रे लयो रेला ..रे रे लयो रेला "आदिवासी महिला गोंडी भाषा में गीत सुना रही हैं|
ग्राम-उर्वेल ,पंचायत-थानामोद्दु ,ब्लाक -पोडिवे .जिला-मलकानगिरी ओड़िसा से उयिका कांता आदिवासी महिला गोंडी भाषा में गीत सुना रही हैं|
रे रे लयो रेला..रे रे लयो रेला रेला रेला ..रेला रेला...
सनावादु चेल्लो सनावादु चेल्लोल ...
नानो वल वल दा नानो वल वल ....
Posted on: Sep 21, 2019. Tags: GEET GONDI KANTHA ODISA UYIKA
स्वास्थ्य स्वर : सफ़ेद प्रदर बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी सफ़ेद प्रदर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, सतावर 5 ग्राम लेकर एक गिलास पानी में उबालें, जब एक कप बच जाये, तब ठण्डा होने पर एक चम्मच मिश्री मिलाकर सुबह-शाम सेवन करें, लाभ हो सकता है, भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें, नशा न करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@ 9111061399.
