तुझमे राम मुझमे राम सबमे राम समाया रे...गीत-

ग्राम-जबलपुर, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से दीनानाथ पटेल एक भजन गीत सुना रहे हैं :
तुझमे राम मुझमे राम सबमे राम समाया रे-
सबसे कर लो प्रेम जगत में कोई नहीं पराया रे-
बोलो राम, बोलो राम, बोलो राम-
एक बाग़ के फूल है हम एक ही माला के मोती-
जितने हैं संसार में तारे, सबमे एक ही है ज्योति-
एक ही शक्ति है कण-कण में, सबमे राम समाया रे...

Posted on: Jun 27, 2019. Tags: CG DINANATH PATEL RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

बीती जात उमरिया की धीरे-धीरे...गीत-

जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी एक कार्यक्रम में शामिल हैं और वे एक गीत सुना रहे हैं :
बीती जात उमरिया की धीरे-धीरे-
बालपन लड़कन संग खेले-
पुतरा और पुतरिया के धीरे-धीरे-
बीती जात उमरिया की धीरे-धीरे-
बालपन लड़कन संग खेले-
पुतरा और पुतरिया के धीरे-धीरे...

Posted on: Jun 27, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER

आमा फरे लजर बजर आमा खाये ला...गीत-

ग्राम-बगरा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से लाला राम एक गीत सुना रहे हैं :
आमा फरे लजर बजर आमा खाये ला-
चला संगी रे आमा बिने के-
आमा गिरे लदर-बदर आमा बिने के-
आमा फरे लजर बजर आमा खाये ला-
चला संगी रे आमा बिने के-
आमा गिरे लदर-बदर आमा बिने के...

Posted on: Jun 27, 2019. Tags: BALRAMPUR CG LALA RAM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : दस्त का घरेलू उपचार-

जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय दस्त का घरेलू उपचार बता रहे हैं| दो चम्मच सौंफ को लोहे के तवे में भून लेना है| और दो चम्मच सौंफ बिना भूने लें| दोनों को मिलाकर पीसकर चूर्ण बना लें| उसमे चार चम्मच मिश्री का चूर्ण मिला लेना है| उसके बाद एक-एक चम्मच चूर्ण रोगी को सुबह-शाम पानी के साथ सेवन करायें| लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई युक्त भोजन न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.

Posted on: Jun 27, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : लकवा या पैरालिसिस बीमारी का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी लकवा या पैरालिसिस बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| लहसुन की दो कली को छोटे-छोटे टुकड़े कर लें| उसके बाद शहद में मिलाकर एक छोटी कटोरी में कुछ समय तक रख दें| सुबह-शाम ऐसा बनाकर चबा-चबाकर सेवन करें लाभ हो सकता है| दूसरा देशी गाय का घी नाक में 5 बूंद डालें| ठण्डी चीजों से बचें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ, मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111316099.

Posted on: Jun 26, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »