1 माह से लॉकडाउन में फंसे हैं, कृपया मदद करें...

ग्राम-चिचड़ाना, पोस्ट-खुखराना, जिला-पानीपत (हरियाणा) से विकाश तिवारी बता रहे हैं कि वे वृंदावन मथुरा जिले में पढाई करते हैं और चिचड़ाना काम से आये थे, उसी समय लॉकडाउन लग गया जिसके कारण वहां फंस गये हैं, अभी वे ओम प्रकाश शस्त्री के घर में 1 माह से रुके हैं, उनका कहना हैं वे वृंदावन जाना चाहते हैं, जहाँ वे पढाई करते हैं, वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@8755341333. (165698)

Posted on: Apr 26, 2020. Tags: CORONA PROBLEM HARIYANA PANIPATH SONG VICTIMS REGISTER VIKASH TIVARI

लॉकडाउन के कारण लोगो को खाने की समस्या है और 2 माह से अधिकारी राशन देने में आज कल कर रहे हैं...

ग्राम-सोनपुर, तहसील-धरमजयगढ़, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से पार्वती मांझी पति मंकू राम बता रही हैं, उन्हें 2 माह का राशन नहीं मिला है, परिवार में 2 सदस्य हैं, एसी ही समस्या चंद्रवती पति दयाराम की है उनके परिवार में 4 सदस्य हैं 2 माह का राशन नहीं मिला है, इस समस्या से जुडी सूची में सन्बती पति सुकरु, जुगनी पति कावरू, पनियासो पति रामसाय, सुंदरवती पति कमलसाय के नाम शामिल है, सभी का कहना है कि उन्हें दो माह का राशन नहीं मिला है, सभी के पास राशन कार्ड हैं, अधिकारी आज कल बोल कर टाल मटोल कर रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9340023191. खाद्य विभाग अधिकारी@6261494293. सचिव@7067345520, 6265001261. (165692)

Posted on: Apr 26, 2020. Tags: CG CORONA PROBLEM MANSAI EKKA RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

यायल बाबल तातल दादल नीतू केंजट रो...गीत-

नगर पंचायत-भामरागढ़, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से सपना रामटेके माडिया में एक गीत सुना रही हैं:
यायल बाबल तातल दादल नीतू केंजट रो-
नीतू केंजट रो-  
इदू भारत देश म्हारा, इदू भारत देश म्हार-
यायल बाबल तातल दादल नीतू केंजट रो-
नीतू केंजट रो-
इदू भारत देश  मावा, इदू भारत देश मावा- 
मावा राज मावा पोल्लो केंजट मेतो रो...

Posted on: Apr 26, 2020. Tags: GADCHIROLI MH MOHAN YADAV SONG

हेल्पलाइन नंबरो पर मदद नहीं मिल पा रही है, लॉकडाउन में फंसे हैं, मदद करें...

ग्राम-खार कोपर, सेक्टर 17 उलवा, तहसील-पनवेल, जिला-रायगढ़ न्यू मुंबई से मुकेश पवार बता रहे हैं कि बुरहानपुर मध्यप्रदेश के निवासी हैं, 4 माह से वहां रह रहे हैं,
काम करने आये थे, लॉकडाउन में फंसे हैं, काम बंद है उन्हें खाने की समस्या हो रही है, उन्होंने हेल्पलाइन नंबरों पर मदद के लिये बात करने की कोशिश किया लेकिन बात नहीं हो पा रही है इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर भोजन व्यवस्था कराने और जाँच कराकर घर पहुंचवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9179513933. (165548)

Posted on: Apr 26, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MUKESH PAWAR MUMBAI SONG VICTIMS REGISTER

जोले जोले बड़ा देव...गीत-

ग्राम-कुटैलीदादर, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संत कुमार धुर्वे एक गीत सुना रहे हैं:
जोले जोले बड़ा देव-
दादा तारिक झूले नाम झूले-
महुवा के फूल चढ़ाहूँ-
दार में भोग लगाहूँ-
भोग लगाहूँ बुढा देव-
जोले जोले बड़ा देव...

Posted on: Apr 26, 2020. Tags: DINDORI MP SANT KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »