पानी काबर नई तो बरसे न...लोक गीत-

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट एक छत्तीसगढ़ी मौसमी लोक गीत सुना रहे हैं:
सबके मन होवथे उदास रे, पानी काबर नई तो बरसे न-
रात दिना गर्मी के कारण टप-टप चुवे पसीना-
लाइन लगाथन पानी खाथन मुश्किल होगे जीना-
नगरिहा बैला मरथे पियास रे, पानी काबर नई तो बरसे न...

Posted on: Jul 16, 2019. Tags: ANUPPUR KANHAIYALAL KEWAT MP SONG VICTIMS REGISTER

वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है, आवेदन करते है लेकिन सुनवाई नहीं होती...मदद कि अपील-

नवापारा, ग्राम पंचायत-आमाडांड, तहसील, ब्लाक-खडगवां, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से सुमेर सिंह बता रहे हैं| उनको वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है| उनकी उम्र 80 वर्ष हो चुकी है| पंचायत में आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती है | उनका कहना है, सरकार की योजना है| तो मुझे भी मिलना चाहिये| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर वृद्ध पेंशन दिलाने में मदद करें : कलेक्टर@9425582003, सचिव@9926125395, सरपंच@7397682443, SDM@8827150100. संपर्क नंबर@9098841010.

Posted on: Jul 16, 2019. Tags: CG KORIYA PATRAJ MARKAM PENSION SONG VICTIMS REGISTER

मैं बालक तू माता शेरा वालिए...भजन-

दृष्टिहीन विद्यालय, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से गोपाल सिंह एक संगीतमय भजन प्रस्तुत कर रहे हैं :
मैं बालक तू माता शेरा वालिए-
है अटूट यह नाता शेरा वालिए-
शेरां वालिए माँ, पहाड़ा वालिए माँ-
मेहरा वालिये माँ, ज्योतां वालिये माँ-
तेरी ममता मिली है मुझको, तेरा प्यार मिला है-
तेरे आँचल की छाया में मन का फूल खिला है...

Posted on: Jul 16, 2019. Tags: CG GOPAL SINGH KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

Impact : अधूरे पड़े आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया...

ग्राम पंचायत-भेड़ागढ़, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से तीरथ धुर्वे बता रहे हैं| गाँव में आंगनवाड़ी भवन अधूरा पड़ा था| आवेदन करने पर सुनवाई नहीं हो रही थी| आंगनबाड़ी दूसरे के घर में लगाया जा रहा था| तब उन्होंने अपनी समस्या को 29 मई 2018 को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| जिसके बाद 8 जुलाई 2019 को भवन का काम शुरू हो गया है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं| जिनकी मदद से काम शुरू हो गया| संपर्क नंबर@6261889088.

Posted on: Jul 16, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM SONG TIRATH DHURVE VICTIMS REGISTER

वृद्धा पेंशन के लिये आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

नवापारा, ग्राम पंचायत-आमाडांड, तहसील, ब्लाक-खडगवां, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से सुमित्रा बाई बता रही हैं| उनको वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है| उनकी उम्र 60 से ऊपर हो चुकी है| पंचायत में आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं| उनका कहना है, सरकार की योजना है| सबको मिलता है| तो मुझे भी मिलना चाहिये| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर पेंशन दिलाने में मदद करें : कलेक्टर@9425582003, सचिव@9926125395, सरपंच@7397682443. संपर्क नंबर@9098841010.

Posted on: Jul 16, 2019. Tags: CG KORIYA PATRAJ MARKAM PENSION PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »