फागुन आता देखकर, उपवन हुआ निहाल...होली पर कविता-
जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से राकेश कुमार होली के त्योहार पर एक कविता सुना रहे हैं:
फागुन आता देखकर, उपवन हुआ निहाल-
अपने तन पर लेपता, केसर और गुलाल-
तन हो गया पलाश-सा, मन महुए का फूल-
फिर फगवा की धूम है, फिर रंगों की धूल-
मादक महुआ मंजरी, महका मंद समीर-
भँवरे झूमे फूल पर, मन हो गया अधीर...
Posted on: Mar 21, 2019. Tags: ANUPPUR MP POEM RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
मन के वीणा से गुंजित ध्वनि मंगलम...स्वागत गीत-
ग्राम-महेशपुर, पोस्ट-लटोरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सावित्री यादव एक स्वागत गीत सुना रहे हैं :
मन के वीणा से गुंजित ध्वनि मंगलम-
स्वागतम, स्वागतम, स्वागतम, स्वागतम-
कैसा पावन सुहावन समय आज है-
आप आये अतिथियों में सरताज है-
देव की भाती पूजन करें आज हम-
स्वागतम, स्वागतम, स्वागतम, स्वागतम...
Posted on: Mar 21, 2019. Tags: CG SAVITRI YADAV SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
मुझे तेरे होली के रंग में रंग लो श्याम...होली गीत-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक भजन सुना रहे हैं:
मुझे तेरे होली के रंग में रंग लो श्याम-
मै तेरी प्रेम पुजारी-
न जानू मै भक्ति न कर सकूं, पूजा पाठ-
मै तो गृहस्थी घेर रखा है, मुझे माया जाल-
नित कमाता हूँ तो खाता हूँ-
ये माया की ही है, संसार...
Posted on: Mar 21, 2019. Tags: CG HOLI KANHAIYALAL PADIHARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
जिस नाव से तुम पार हुए, उस नाव को लेकर आ जाना...भजन-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक स्वरचित भजन सुना रहे हैं :
जिस नाव से तुम पार हुए, उस नाव को लेकर आ जाना-
प्रभु आ जाना-
मै नाविक थक हार गया प्रभु-
तुम नाविक बन कर पार लगा जाना-
गहरी है समुंदर नाव पुरानी-
मै नाविक थक हार गया...
Posted on: Mar 21, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
लिखी-लिखी पतिया पठावे परदेशवा, अब घर आजा हो सजनवा...गीत-
ग्राम-कोटया, थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
लिखी-लिखी पतिया पठावे परदेशवा-
अब घर आजा हो सजनवा-
महुआ कुचाई गईली आमा बौराई गईली-
लिखी-लिखी पतिया पठावे परदेशवा-
अब घर आजा हो सजनवा...
