तीन पीढियों से वैद्य का काम कर रहे हैं और नि:शुल्क पारंपरिक चिकित्सा सेवाएं देते हैं...
भिलाई (छत्तीसगढ़) से वैद्य गणेश पांडे बता रहे हैं| एक अंतरराष्ट्रीय नाड़ी वैद्य है| तीन पीढियों से वैद्य का काम कर रहे हैं| वे निःशुल्क नाड़ी परिक्षण एवं घरेलू नुस्खा को लेकर स्कूल, कालेज, कांफ्रेंस, शिविर आदि में लोगों को जागरूक करते हैं| घरेलू नुस्खे अर्थात घरो में आसानी से उपलब्ध चीजों से बीमारियों को ठीक करने के नुस्खे| उन्होंने रसोई घर को मेडिकल स्टोर कहा है, अर्थात रसोई घर में उपलब्ध मसाले खाने की चीजों से उपचार| वे पारंपरिक चिकित्सा को लेकर विदेशो में भी जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होते हैं|
लकवा बीमारी के लिये घरेलू नुस्खा :
एक-एक कली लहसुन कुचलकर या चबाकर खाली पेट सेवन करें| उसके बाद तीली का तेल तीन चम्मच गर्म कर ले और ठण्डा करने बाद सेवन करें| खाने में गरिष्ठ भोजन, खटाई, बैगन, शक्कर का सेवन न करें | अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : गणेश पांडे@9691313813.
Posted on: Mar 22, 2019. Tags: BHILAI CG GANESH PANDE HEATH SONG VICTIMS REGISTER
कलम कमाई खाते हैं नहीं लेते हैं घूंस...व्यंग रचना-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक व्यंग रचना सुना रहे हैं :
कलम कमाई खाते हैं नहीं लेते हैं घूंस-
पान गुटखा खाकर हंसते है मुच-मुच-
अरे पाप पुन्य कोन देखता है, अभी तो कुछ कर लेने दो-
बाद में कौन देखता है अभी तो भर लेने दो-
समय दो पल की महमा है, एक पल तो चैन से सो लेने दो...
Posted on: Mar 22, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SATIRE SONG VICTIMS REGISTER
महुवारी मा जातेन महुआ बिनेला महुवारी मा...गीत-
ग्राम-कोटया, थाना-प्रतापपुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं:
महुवारी मा जातेन महुआ बिनेला महुवारी मा-
कोन हर बीने एक मोरा दुई मोरा-
कोन हर बीने मोरा चार माहवारी मा-
नौरा हर बीने एक मोरा दुई मोरा-
नौरी हर बीने मोरा चार माहवारी मा-
महुवारी मा जातेन महुआ बिनेला महुवारी मा...
Posted on: Mar 22, 2019. Tags: CG MEVALAL DEVANGAN SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER
श्याम छेड़ो न बीच डगरिया में, तेरी मुरली ने जादू डाला...गीत-
सीजीनेट के सांथी त्रिलोकी सिदार एक गीत सुना रहे हैं :
श्याम छेड़ो न बीच डगरिया में-
तेरी मुरली ने जादू डाला-
श्याम भूख लगे तो हमसे कहियो-
खाना खिला दो थलिया में-
श्याम छेड़ो न बीच डगरिया में-
तेरी मुरली ने जादू डाला...
Posted on: Mar 22, 2019. Tags: SONG TRILOKI SIDAR VICTIMS REGISTER
व्यक्ति के व्योहार से ही उसकी पहचान होती है...कहानी-
गर्मी का दिन था| एक गरीब किसान रामू बिना जूते पहने और बिना पानी साथ रखे जरुरी काम के लिये घर से निकल पड़ा| रास्ता बड़ा दूर था| पेड़ का छाव तक नही था| समय के साथ धूप तेज हुई और धरती गर्म हो गई| रामू दौड़ाने लगा और थक गया| रास्ते में एक बबूल का पेड़ मिला| जिसके नीचे वह आराम किया और फिर से चलने लगा|शाम तक रामू पहुंच गया| वहां पहुचने पर उसके मामा बहुत खुश हुए| लेकिन मामी खुश नही हुई| उसके बाद उसकी मामी ने महमानों के लिये बिना मन का खाना बनाया| जो रामू को अच्छा नहीं लगा और वह दूसरे दिन चला गया| ये सब रामू के मामा को अच्छा नहीं लगा| उसने अपनी पत्नी को कहा तुमने ठीक नहीं किया| घर पहुंचकर रामू ने अपनी माँ को उस व्योहार के बारे में बताया| माँ बोली इसीलिए मै जाने से मना कर रही थी| इससे सीख मिलती है हमारे व्योहार से ही हमारी पहचान होती है| इसलिये सोच समझ कर काम करना चाहिए|
