उठो साथियों आज चले हम मुक्त कराने देश को...देशभक्ति कविता -

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक देशभक्ति कविता सुना रहे है:
उठो साथियों आज चले हम मुक्त कराने देश को-
सदियों से गुलाम आज तक अपने प्यार देश को-
देखो बिगाड़ा टाटा कम्पनी-
देखो बिरला टाटा कहते रोज-रोज का घाटा-
अपने घर की भरे तिजौरी भेजे माल परदेश को-
उठो साथियों आज चले हम मुक्त कराने देश को...

Posted on: Nov 15, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

कांग्रेस से आई जनता से आई...लोक कविता -

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक लोक कविता सुना रहे है:
कांग्रेस से आई जनता से आई-
लोकदल से आई भंडारा के बदली हो जाई-
समाजवाद बबुवा धीरे-धीरे आई-
रूबल से आई डॉलर से आई-
देशवा के नाने धराई हो-
समाजवाद बबुवा धीरे-धीरे आई...

Posted on: Nov 14, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

हम 300 लोग 15 साल से हैण्डपम्प के लिए आवेदन कर रहे हैं, किमी दूर नदी से गंदा पानी पीते हैं...

ग्राम पंचायत-कटरा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज सिंह मरकाम बता रहे हैं हमारे गाँव के वार्ड क्रमांक 20 मोहल्ला गवारखोह में 35 घर और 300 की जनसंख्या है वहां पर पानी की समस्या है 8 हैण्डपंप की आवश्यकता है मोहल्ले के लोग 800 मीटर दूर नदी से पानी लाते हैं इस समस्या के समाधान के लिए वे पंचायत में 15 साल से आवेदन कर रहे हैं लेकिन आज तक हैण्डपंप नहीं लगा है इसलिए साथी परेशान होकर सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरों पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें जिससे गांव में हैण्डपंप लग सके : PHE@9425255062, कलेक्टर@07752223344, CEO@7693915855, सरपंच@7697507040, सचिव@9754145039. मरकाम@8959903256.

Posted on: Nov 14, 2017. Tags: PATRAJ SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

35 साल से लोग निवास कर रहे है लेकिन अभी तक उन्हें मताधिकार नहीं मिला है, कृपया मदद करें ...

साधु सिंह लोधी बता रहे हैं कि उत्तरप्रदेश के मथुरा नगर के पानी घाट, दुर्गा पुरम, यमुना नगर, उर्दना नगर, राजपुर, बांदर कालीदह कालौनी में 5000 से अधिक मकानों में लोग 35 वर्ष से निवास कर यहां कार्य कर रहे हैं पर उन्हें आज तक पेंड्रावन नगर निगम में शामिल नहीं किया गया और ना ही मताधिकार मिला है इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें जिससे इस जगह को नगर निगम में शामिल किया जाए और लोगो को मताधिकार मिल सके : कलेक्टर मथुरा@05652471152, 9454417512, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश@05222239296. साधु सिंह लोधी@9617652699.

Posted on: Nov 14, 2017. Tags: SADHU SONG VICTIMS REGISTER SINGH LODHI

छत्तीसगढ़ में धान कटाई का काम धूमधाम से चल रहा, 15 दिसम्बर तक काम ख़त्म होने की आशा...

ग्राम-झुझावल, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले खेती के बारे में बता रहे है कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है और धान कटाई चालू है उसको काटने में 15 दिसम्बर तक लग जायेगा और अभी धूमधाम से चल रहा है धान काटने में और धान के मिसाई भी करते है और उसके साथ-साथ उड़ाकर घर में रख भी रहे है| छत्तीसगढ़ में बहुत बड़े-बड़े कम्पनी पावर प्लांट, कोयला खदान, NMDC लगे हैं | उसके साथ हमार धरती ला बचाना है और समाज को भी जगाना है:
बचावा दादा रे बचावा भैया हो, बचावा बहनी गा-
अपन जनम भुईला बचावा दादा रे-
गोंडवाना भुईला बचावा भैया रे...

Posted on: Nov 13, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »