पीड़ितों का रजिस्टर: गाँव के लोग नक्सलीयों के डर से भग कर बीजापुर में आये, तब से यहीं है......
ग्राम-मटूपल्ली, ब्लॉक-बीजापुर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से ममता दुग्गा, पति राकेश दुग्गा बता रहे हैं की सलवा जुडूम में उनके गांव के लोग नक्सलीयों के डर से भग कर बीजापुर में आये और सरकार के तरफ से कोई मदद नही मिला, राशनकार्ड भी अब तक बीजापुर में नही बना है, मटूपल्ली से मिलता है तो वहीँ से लाकर खाते है यहाँ मजदूरी करते है, अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@9770033293. GT
Posted on: May 03, 2021. Tags: BIJAPUR CG DISPLACED MAMTA DUGGA MAOIST VICTIM RAKESH DUGGA VICTIMS REGISTER
ओ मईया तुम्हे कैसे प्रणाम करूँ...देवी गीत-
जिला-पूर्णिया (बिहार) से भक्त प्रहलाद एक देवी गीत सुना रहे हैं:
ओ मईया तुम्हे कैसे प्रणाम करूँ-
बाबास में नाही मन ये मेरा-
छाया है घनघोर अँधेरा-
कैसे नाम करूँ-
ओ मईया तुम्हे कैसे प्रणाम करूँ-
दुर्गा रूप निरंजनी तुम हो-
ओ मईया तुम्हे कैसे प्रणाम करूँ...(AR)
Posted on: May 03, 2021. Tags: BHAKTI SONG BHAKT PRAHLAD BIHAR PURNIA
4 साल से पानी की समस्या है, आवेदन पर सुनवाई नहीं हो रही है...
पानारा पारा, जिला-जसपुर (छत्तीसगढ़) से किरन सिंह धुर्वे बता रही हैं, पारा में पानी की समस्या है, 4 साल से समस्या बनी है, इसके लिये आवेदन करते हैं लेकिन काम नहीं होता है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रही हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में में मदद करें: संपर्क नंबर@7354514034, 9406481754. जल संसाधन विभाग@7853220149. (187933)
Posted on: May 03, 2021. Tags: CG JASHPUR PHE PURNIMA SAHU WATER PROBLEM
Impact : गाँव में पीने के पानी की समस्या थी सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब पानी मिलने लगा है...
ग्राम-कोलियारी, पंचायत-नेकानार, पोस्ट-कोलियारी, जिला-नारायणपुर, (छत्तीसगढ़) से शंकर लाल बता रहे हैं कि उनके गाँव पीने के पानी का बहुत ही समस्या था, हैंडपंप काफी दिनों से खाराब थे, उन्होंने कई बार सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन दिए लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही थी, फिर उन्होंने सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड किया और अब वहां के हैंडपंप से पीने का पानी मिलने लगा है, सभी ग्रामीण अब खुश हैं और सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| सम्पर्क नम्बर@7805845769.
Posted on: May 02, 2021. Tags: CG IMPACT NATAYANPUR PROBLEM SHANKAR WATER
स्वास्थ्य स्वर : हड्डी जोड़ने का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी हड्डी जोड़ने का घरेलू उपचार बता रहे हैं, मालकांगनी का पाउडर को घी में भूंज ले आटा का रोटी बनाकर हड्डी टुटा हो वहां लेप लगायें और 1 एक चम्मच लिखा भी सकतें हैं, परहेज-ठण्डी चीजों से बचे, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें, नशा न करें, मैदा, शक्कर, नमक, का प्रयोग कम करें, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गाँधी@9111061399.(163234) GT
