मोला दगा दिये दगावाली ओम, तै खाबे कमाबे, मजा उड़ाबे...गीत
ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
नजर भर देख तो ले ले ओ, नजर भर देख तो ले ले यार-
मोला दगा दिये दगावाली ओ-
तै खाबे कमाबे, मजा उड़ाबे-
का नजर भर देख तो लेले-
कहां जाके रुखमा बईठे हे खुसरा-
हमर पिरत बने रही, का करबो दूसरा...
Posted on: Mar 25, 2019. Tags: CG MEVALAL DEVANGAN SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER
तेरे दर पे ओ मेरी मईया, तेरे दीवाने आये हैं...देवी गीत-
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक गीत सुना रहे हैं :
तेरे दर पे ओ मेरी मईया, तेरे दीवाने आये हैं-
भर दे झोली मईया मोरी, बिगड़ी बनाने आये हैं-
हम तो चले आये माँ दिल में तेरी अरमान लिये-
तेरे दर पे ओ मेरी मईया, तेरे दीवाने आये हैं...
Posted on: Mar 24, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : वात की समस्या का घरेलू उपचार-
ग्राम-रहेंगी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा वात की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| वात ऐसी समस्या है, जिसमे शरीर में दर्द बना रहता है| जिन्हें ये समस्या हो वे हल्दी, मेथी, सोंठ तीनो को बराबर मात्रा में लेकर चूर्ण बना लें| उसके बाद चूर्ण को एक डिब्बे में रख लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार सुबह-शाम सेवन करें | भोजन में खट्टी चीजे और गरिष्ठ पदार्थ का सेवन न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Mar 24, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER
बाजार चले जाना, न छोडो तोला रे दोस...गीत-
ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं:
ऐ सना नना जी, रात रही जाना-
बाजार चले जाना, न छोडो तोला रे दोस-
त्रिशूल ला मांगे मा सिंदूर गुख ले-
मोर नाव बताये देबे, मोर गांव पूछ ले-
ऐ सना नना जी, रात रही जाना-
बाजार चले जाना, न छोडो तोला रे दोस-
त्रिशूल ला मांगे मा सिंदूर गुख ले...
Posted on: Mar 24, 2019. Tags: CG MEVALAL DEVANGAN SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER
पावार प्लांट द्वारा लगातार नाले में गंदा पानी छोड़े जाने से पानी दूषित हो रहा है, अधिकारी ध्यान नह
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता उनके इलाके में स्थापित जिंदल पवार लिमिटेड कंपनी के वजह होने वाले नुकसान से अवगत करा रहे हैं | इलाके के निवासी भैयारंजन डेरा बता रहे हैं| उनके इलाके में जिंदल पवार प्लांट के ऐस टैंक का पानी नाले में छोड़ा जाता है| जिसमे राख मिला होता है और पानी दूषित होता है| जिसकी शिकायत ग्रामवासियों ने कार्यालयों में अधिकारियों के पास किया, लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| लगातार नाले का पानी दूषित हो रहा है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : SDM@9425584600, सरपंच@9301189385, विधायक@9406491777, CEO@9827804599. राजेंद्र गुप्ता@9993891275.
