जो हमारा भला करे उसे नुकसान नहीं पहुंचना चाहिये...मगर और बिच्छू की कहानी-

एक मगर और एक बिच्छू दोनों गहरे मित्र थे| दोनों नदी के किनारे रहा करते थे| एक बार नदी में बाढ़ आ गया| मगर ने बिच्छू से कहा तुम मेरी पीठ पर बैठ जाना, मै तेज धार पार कर लुंगा| बिच्छू ने वैसा ही किया| जब दोनों तेज धार में थे| बिच्छू मगर के पीठ पर डंक मारने लगा| मगर ने कहा तुम मेरे मित्र हो, तुम्हे मुझे डंक नहीं मारना चाहिये| बिच्छू ने कहा ये मेरा स्वभाव है| ऐसा सुनते ही मगर ने पानी में गहरा गोता लगाया| जिससे बिच्छू पानी की धार में गिरकर मर गया| बिच्छू को उसके कर्मो का फल मिल गया| इस तरह कहानी से सीख मिलती है| जो हमारा भला करे उसे नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिये|

Posted on: Mar 26, 2019. Tags: SONG SONU GUPTA STORY UP VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : अरंडी के तेल के उपयोग और लाभ-

भिलाई (छत्तीसगढ़) से वैद्य गणेश पांडे अरंडी के तेल के उपयोग और लाभ को बता रहे हैं | जोड़ो में होने वाले दर्द में अरंडी के तेल लगाने से आराम मिल सकता है| दूसरा यदि नाखून खराब हो रहे हैं, तो अरंडी का तेल हल्के हांथ से लगाकर छोड़ दें| तीसरा यदि एड़ियाँ फटी हो तो उसमे अरंडी के तेल को लगाएं| उससे आराम मिलेगा| चौथा यदि एसिडिटी हो रही है| तो प्रतिदिन रात को नाभी में अरंडी का तेल लगाएं, उससे छींके आना और त्वचा संबंधी समस्या में भी लाभ हो सकता है| पांचवा यदि रात में नीद नहीं आ रही है, कब्ज हो रही है, तो एक कप दूध में आधी चम्मच अरंडी के तेल का सेवन कर सकते हैं| इससे पेट साफ होगा और आराम मिलेगा| भोजन में तेल से तली चीजे और बैगन का उपयोग न करें| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : गणेश पांडे@9691313813.

Posted on: Mar 26, 2019. Tags: BHILAI CG GANESH PANDE HEALTH SONG VICTIMS REGISTER

बारिस के दिनों में सड़क पर कीचड़ हो जाता है, आने जाने में दिक्कत होती है, आवेदन करने पर कोई सुनवाई नही

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल बता रहे हैं| उनके गांव मे कच्ची सड़क है| बारिस के दिनों में कीचड़ हो जाता है|जिससे लोगो को आने जाने और वाहनों को लाने ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| समस्या के निराकरण के लिये ग्रामवासी आवेदन करते हैं| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है | इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर गांव में पक्की सड़क बनवाने में मदद करें : सरपंच@7089303090, कलेक्टर@9425270001, सचिव@9617330446. संपर्क नंबर@7509265773.

Posted on: Mar 26, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL PROBLEM ROAD SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : गर्मी के दिनों में मुह में होने वाले छाले का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी गर्मी के दिनों में मुह में होने वाले छाले का घरेलू उपचार बता रहे हैं, कत्था 50 ग्राम, मिश्री 50 ग्राम दोनों को साफ़ कर पीसकर चूर्ण बना ले और सुरक्षित रख लें| एक-एक चम्मच चूर्ण मुह में रख कर जीभ से चारो तरफ घुमाएं| इससे मुह के छाले को ठीक करने में लाभ मिल सकता है| खाने में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा नमक, शक्कर का प्रयोग कम करें| नशा न करें| पानी का पर्याप्त सेवन करें| खाने में खिचड़ी का प्रयोग कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 26, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

पुती के बेरा उतरगे न गेरा, उठो-उठो भोजली दाई दर्शन के बेरा...भोजली गीत-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक भोजली गीत सुना रहे हैं :
पुती के बेरा, उतरगे न गेरा-
उठो-उठो भोजली दाई दर्शन के बेरा-
आहो देवी गंगा – एक बेट हर्दी ला घोटी-घोटी पीसेन-
हमरे भोजली दाई ला हंसी हंसी पिटेन...

Posted on: Mar 26, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »