बर तोरे पाके, पीपर गदरावे, मोर सुगा कौंवा दा मोर डार...सुगा गीत-

ग्राम-भुंडा, पंचायत-खोहिर, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मान कुवर एक सुगा गीत सुना रहे हैं:
बर तोरे पाके, पीपर गदरावे-
मोर सुगा कौंवा दा मोर डार-
उतर-उतर कौंवा मै चढ़ी बैठो-
देखों मै दाई के देश-
खेलु सुगा देखों मै दाई के देश...

Posted on: Feb 22, 2019. Tags: CG MAN KUWAR ODGI SONG SUGA SURAJPUR VICTIMS REGISTER

का तोही जुलफी में फसे उरमाल, मोर सुगना जी काली काली लोहरी लगाये...सुगा गीत-

ग्राम पंचायत-गेरुवाडांड, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राम बाई, सिहारो और मान कुंवर एक सुगा गीत सुना रहे हैं :
का तोही जुलफी में फसे उरमाल-
मोर सुगना जी काली काली लोहरी लगाये-
खेला मोर सुगा काली काली लोहरी लगाये-
साड़ी के लूगा मा बेडहा पहीरे-
डडहा सजावा सुगा जुलफी में फसे उरमाल...

Posted on: Feb 22, 2019. Tags: CG ODGI RAM BAI SONG SUGA SURAJPUR VICTIMS REGISTER

न राशन कार्ड है न निरासी पेंशन मिल रहा है, आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-कुदरगढ़, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से केसवरी बता रही हैं, उनके पति का देहांत हुवे 7 वर्ष हो चुके हैं| राशन कार्ड कार्ड बना था, उसे निरस्त कर दिया गया है, निरासी पेशन के लिये आवेदन देते हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं | जिससे बच्चो का पालन पोषण करने, जीविका चलाने में दिक्कत होती है| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रही हैं कि दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर निरासी पेशन दिलाने में मदद करें, जिससे वे अपना जीवन यापन कर सकें : कलेक्टर@9826443377, CEO@9926192534, सरपंच@8458973106, सचिव@9131243925. संपर्क नंबर@7999972191.

Posted on: Feb 22, 2019. Tags: CG KESWARI ODGI PENSION SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

मै वृद्धावस्था पेशन के लिये आवेदन करता हूँ, लेकिन अधिकारी ध्यान नही देते...मदद की अपील-

केनापारा, ग्राम पंचायत-कुदरगढ़, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जयसाय बता रहे हैं, उन्हें वृद्धावस्था पेशन नही मिल रहा है| वृद्धावस्था पेंशन के लिये उन्होंने दो बार आवेदन पत्र जमा किया, लेकिन उस पर कोई काम नही हो रहा है| उनका कहना है, शासन की योजना है, हमें मिलना चाहिये| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर वृद्धावस्था पेंशन दिलाने में मदद करें : कलेक्टर@9826443377, CEO@9926192534, सरपंच@8458973106, सचिव@9131243925. संपर्क नंबर@7999972191.

Posted on: Feb 22, 2019. Tags: CG JAYSAI ODGI OLD PENSION ROOPLAL| MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER AGE

हम झरने से पानी उपयोग करते हैं, बारिश में पानी गंदा हो जाता है, पारा में हैण्डपंप लगवाने में मदद कर

ग्राम पंचायत-करवां, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ओम प्रकाश और राजमनी बता रहे हैं| उनका गांव पहाड़ी इलाके में है, वे डीहपारा में रहते हैं| पानी के लिये झरने का उपयोग करते हैं| उनके पारा में 4 परिवार है| बारिश के दिनों में उन्हें दिक्कत होती है| झरने में बारिश का पानी मिल जाने से पानी गंदा हो जाता है| इसलिए उन्होंने पारा में हैण्डपंप लगवाने के लिये गांव के सरपंच, सचिव के पास निवेदन किया|लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिए वे सीजीनेट के सुनने वाले सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर पारा में हैण्डपंप लगवाने में मदद करें : सरपंच@7067012572, सचिव@9617738454. CEO@9926192534. संपर्क नंबर@7354929548.

Posted on: Feb 22, 2019. Tags: CG ODGI OM PRAKASH PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »