पीड़ितों का रजिस्टर: पुलिस ने गाँव के व्यक्ति को नक्सली समझकर जेल में भेजा...

ग्राम पंचायत कैसकुटुम, स्कूलपारा, ब्लाक-भैरमगढ़, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से राजू राणा के साथ में मालती उर्सा जी बता रही है कि उनकें भाई घर का काम किया करते थे और पूजा पाठ में ज्यादा रूचि था, पुलिस वालोँ ने घर में नही रहता है करके उनके ऊपर आरोप लगायें और उसे पुलिस द्वारा जेल ले गयें है, उनके दो बच्चे और पत्नी रहतें है, अभी बन्नी मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रहें है| (183887) GT

Posted on: Jan 14, 2021. Tags: REGISTER VICTIM SONG VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलीयो के डर से गाँव छोड़कर बीजापुर में रह रहे हैं...

ग्राम पंचायत-पालनार, जेलवाडा सिविर, जिला बीजापुर (छत्तीसगढ़) से मोनिका साथ में शकुंतला पांडे बता रही है कि 2005 में उनके ससुर जी को घर से जंगल में लेजाकर नक्सलियों द्वारा मार दियें गयें है, और उनका घर भी जला दियें, अभी वे गांव छोड़कर बीजापुर आकर रह रहें है, अभी तक उनको शासन के तरफ से मुआवजा भीं नही मिला है, किसी तरह मजदूरी करके अपना जीवन चला रहे हैं | संपर्क@7647036498, (183662)

Posted on: Jan 14, 2021. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के डर से परिवार सहित दुसरे जगह रखकर दिन गुजार रहे हैं...

शांति नगर, जिला-नारायणपुर, (छत्तीसगढ़) से राम सिंह यादव पिता श्री मनिक राम बता रहे हैं कि वे पहले मूलनार जिला कांकेर के स्थाई निवासी हैं, उनके परिवार में कुल 10 सदस्य हैं| 2011 में नक्सलियों के द्वारा उन्हें और उनके बच्चों को पुलिश के मुखबीर समझकर बहुत परेशान किया करते थे| कई बार उन्हें रात में नक्सलियों ने जंगल में ले जाकर बहुत प्रकार से शारीरिक प्रताड़ित किया जाता था | वे इस नक्सली हिंसा से बहुत परेशान थे, और इसलिए उन्होंने शांति नगर नारायणपुर में परिवार सहित जाकर बस गये | नारायणपुर में भी झोपडी बनाकर जीवन यापन कर रहे हैं| उन्हें अभी भी सरकार के तरफ से कोई सहायता नही मिली है, जबकि वे यह सूचना अधिकारियों को दे चुके हैं| संपर्क नम्बर@9479105573.(183807) MS

Posted on: Jan 13, 2021. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VICTIM STORY

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के डर से गाँव छोड़कर भागे हैं, अभी शांति नगर नारायणपुर में रहते हैं...

शांति नगर, जिला-नारायणपुर, (छत्तीसगढ़) सुमिन्त्रा पति रमेश गावडे बता रहे हैं कि 2006 में उनके ससुर जी को नक्सलियों ने अकारण ही जान से मार दिए थे| और अब उन्हें भी आये दिन घर में आकर, जंगल में कहीं भी बहुत परेशान करते थे| ये साथी पल्लाकस्सा जिला कांकेर के रहने वाले हैं| घर में कुल 7 परिवार हैं| नक्सली हिंसा के डर से वे अभी शांति नगर नारायणपुर में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं| लेकिन उस जमीन का कोई सरकारी पट्टा उन्हें नही मिला है| सरकार के तरफ से रमेश गावडे को नगर पुलिश कि नौकरी भी दिया गया है| संपर्क नम्बर@9479246608. MS

Posted on: Jan 13, 2021. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों से पीड़ित महिला है, उनके पिताजी और चाचा को नक्सलियों द्वारा मारा गया

ग्राम पंचायत मालेवाही ब्लाक-लोहंडीगुड़ा जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से रमली बता रहे है कि उनके परिवार में उनके पिता कबुराम जी और चाचा को नक्सलियों के द्वारा 2005,2006 के बीच मारे गए है, और उनका गांव शहर से 9 किलोमीटर अंदर गांव में है 12 मार्च कि शांति यात्रा में जुड़ना चाहती है, सभी साथी से मदद कि अपील कर रही है

Posted on: Jan 13, 2021. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »