Impact: Illegal sand excavation in Ken river stopped after report on CGnet...
ग्राम-सुनहरा, पोस्ट-वीरा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधु सिंह लोधी बता रहे हैं कि केन नदी में लगातार जेसीबी मशीन से बालू का उत्खनन का काम हो रहा था जिसमें वहां के पानी का स्तर गिर रहा था और स्थानीय मज़दूरों को काम नहीं मिल रहा था लेकिन लगातार शिकायत का कोई असर नहीं हो रहा था तब उन्होंने इस समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया जिसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास कर इस उत्खनन को अब बंद किया गया है और अब मज़दूरों को काम मिल रहा है इसलिए साथी सीजीनेट के सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को जिन्होंने उनकी मदद की, धन्यवाद दे रहे हैं | साधु सिंह लोधी@9617652699.
Posted on: Nov 19, 2017. Tags: SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER
3 किमी में फैले हमारे गाँव में दो हैण्डपम्प है और दोनों हैण्डपम्प से अच्छे से पानी नहीं निकल रहा है
वार्ड क्रमांक 20 ग्राम-कटरा, मोहल्ला-गवरखोज, तहसील-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज सिंह मरकाम बता रहे है कि उनका गवरखोज मोहल्ला लगभग 3 किलोमीटर दूरी तक फैला हुआ है और वहां पर मात्र 2 ही हैण्डपम्प है एक स्कूल के नाम से और एक मोहल्ले के नाम से इतने से गुजारा नहीं हो पा रहा है और दोनों हैण्डपम्प से 3 पाइप निकाल दिया गया है उसके कारण पानी नीचे चला गया है और पानी ठीक से नहीं निकल रहा है सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें: P.H.E. विभाग@9425255065, कलेक्टर@07752223344, C.E.O.@7693915855, सरपंच@7697507046. पतराज मरकाम@8959903256.
Posted on: Nov 18, 2017. Tags: PATRAJ SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
हम 5 लोगो ने 2 हज़ार घूस देकर 3 साल पहले कूप निर्माण में काम किया जिसका पैसा नहीं मिला...
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया बता रहे है कि उनके गाँव में कूप निर्माण में 4-5 लोगो ने काम किये थे और मनोज खेस साहब ने दो-दो हजार रूपये ले लिया है और 3 साल हो गया है उसका कोई सुनवाई नहीं हुआ है| वे लोग मनोज खेस साहब को पूछते है तो बोलते है पैसा आ जायेगा लेकिन आज तक पैसा नहीं मिला है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर उनको पैसे दिलवाने में मदद करें: मनोज@9926753935, कलेक्टर@07775266117, जिला C.E.O.@9424166557, सरपंच@7772911742, S.D.M.9009468871. अधिक जानकारी के लिए संपर्क रामप्रसाद@9171849214. पोया@9753553881
Posted on: Nov 17, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
पास नही है बैल, बदरा पानी दे...किसानी लोकगीत -
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) कैलाश सिंह पोया एक किसानी लोकगीत सुना रहे है :
पास नही है बैल, बदरा पानी दे – जालिम है ट्यूबेल द्वारा पानी दे – इज्जतदार, गरीब पुकारे ढ़ोंगी मारे दूध डवारे – चटक रही खपरेल बदरा पानी दे – खोड़ पछांदी लटके झटके एक बार नहला जा झटके – तु गरीब की गयेल बदरा पानी दे रे – ऐसी झड़ी लगा दे बयारे भेद भाव मिट जाए हमारे...
Posted on: Nov 16, 2017. Tags: KAILAS SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
हम सब लोग एकजुट होकर अपनी समस्याओं को हल कर सकते है, नशा छोड़ें और एकता बनाएं...
ग्राम-कासबहरा, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से राम सिंह बता रहे हैं कि आये दिन हमें लोगों की कोई न कोई समस्या के बारे में यहां सुनने को मिलता है इसके लिए हम सरकार से मदद मांग रहे हैं पर इसका कारण हमारा आपस में एक न होना है और कोई भी सरकार बने हमारी समस्या दूर नही हो सकती. वे कह रहे हैं हमें नशा का त्याग कर अपने घर परिवार समाज में एक जुट होकर रहना चाहिए, इस तरह से हम स्वयं ही अपनी छोटी बड़ी परेशानियों को दूर कर सकते हैं जब हम सभी एक जुट रहेंगे तो सरकार भी हमारी सुनेगी और काम भी होगा इसलिए सांथी सभी को एक होने का सन्देश दे रहे है| राम सिंह@7772038985.
