धन्ना हो अवध नगरिया...सोहर गीत-
डोंगर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सियावती एक सोहर गीत सुना रही हैं:
धन्ना हो अवध नगरिया-
धने हो राजा दशरथ, धने हो राजा दशरथ हो-
धन कौशिल्या तुहारी गोदी-
रमईया जहाँ जन्मे, रमईया जहाँ जन्मे हो-
एक जन्मे हा रामे के केहा जन्मे लक्ष्मण-
के केहा जन्मे लक्ष्मण हो-
के केके जन्मे भरत भुवाल के कह घर सोहर हो...
Posted on: Mar 16, 2020. Tags: MP REWA SIYAWATI SONG VICTIMS REGISTER
दिया न बाती न तेल नई है...गीत-
राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से जाया मुंडे एक गीत सुना रही हैं:
दिया न बाती न तेल नई है-
कामा जलाओ दाई जोत ओ-
गउके आगे नवरात्रि बैठे हो दाई मै हा रोत रोत ओ-
का मोर भाग मा लिखाये-
का दिन मोला दिखाये-
करम के जाता मा मईया गेहूं कस तन ला पिसाये-
लागथे माता संग मोर मेल नई आय...
Posted on: Mar 16, 2020. Tags: CG JAYA MUNDE RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER
Gondi Bultoo (Bluetooth) Radio in Hindi : 16th March 2020...
श्रोताओं आज हम लेकर आये हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं सइते दुग्गा और सनबती दुग्गा इस रेडियो कार्यक्रम में मनोरंजन, लोक गीत, संस्कृति को प्रस्तुत करने वाले संदेसो को शामिल किया गया है, इसमें कुछ लोग समस्याओं पर चर्चा कर रहे हैं, कुछ लोग गीत गा रहे हैं अपनी भाषा में, इन संदेसो को आप सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं और cgnetswara.org पर डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं, स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं|
Posted on: Mar 16, 2020. Tags: BULTOO RADIO GONDI SAITE DUGGA SANBATI DUGGA
Impact : मोटर पुन : लग जाने से पानी की समस्या हल हो गयी है...
ग्राम पंचायत-अकौरिया, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से चुन्नू देवी के साथ उनके साथियों ने एक माह पहले शिकायत किया था, उनके मोहल्ले पानी की समस्या थी, पम्प का मोटर गाँव के सरपंच द्वारा निकाल लिया गया था, सदेश रिकॉर्ड करने के बाद मोटर लगा दिया गया है, जिससे गाँव के लोगो को पानी मिलने लगा है इसलिये वे सीजीनेट सभी मदद करने वाले साथियों और विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@7440261514.
Posted on: Mar 16, 2020. Tags: IMPACT STORY JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
पीपल की ऊँची डाली पर बैठी चिड़िया गाती है...कविता-
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास पोया एक कविता सुना रहे हैं:
पीपल की ऊँची डाली पर बैठी चिड़िया गाती है-
तुम्हे ज्ञात अपनी बोली में यह संदेश सुनाती है-
चिड़िया बैठी प्रेम प्रीती की रीती हमें सिखलाती है-
वह जग के बंदी मानो को मस्ती मंत्र बतलाती है-
वन में कितने पक्षी है सब मिल जुलकर रहते हैं-
रहते जहाँ वही अपनी दुनिया बसाते है...
