लॉकडाउन में फंसे है, खाने की समस्या हो रही हैं...

सेक्टर 83, ग्राम-याकुबपुर, ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) से कुमारी नीतू बता रही हैं, अपने परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, परिवार में 5 हैं, उन्हें खाने की समस्या हो रही है, राशन नहीं है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8860311435. (166320)

Posted on: May 05, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GAUTAM BUDDH NAGAR KUMARI NITU NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन के कारण फंसे है, राशन नहीं है बहुत समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...

गुड्डी देवी अहिरवार रीवा जिला मध्यप्रदेश की रहने वाली है बता रही है कि वे 4 लोग नोएडा सेक्टर नंबर 84 गौतम बुद्ध नगर में लॉकडाउन के कारण फसें हुए है और
उनके पास राशन ख़त्म हो गया है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रही है कि उनको राशन दिलवाया जाए | संपर्क नम्बर@9685285806.(166347)

Posted on: May 05, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GUDDI DEVI AHIRWAR NOIDA SONG VICTIMS REGISTER

हम 35 लोग लॉकडाउन में फंस गए है घर आना चाहते है, कृपया मदद करें...

अजय सिंह सिंगरौली जिला (मध्यप्रदेश) के रहने वाले है वे लोग दादरा नगर हवेली जिला सिलवासा ग्राम पाचीपाडा सुरंगी में काम करने गए थे | लेकिन लॉकडाउन के कारण 35 लोग फंस गए है | वे लोग घर आने के लिए उनके जिले के सांसद रीति पाठक को फ़ोन किये थे तो उन्होंने उन्होंने बोले की एप्लीकेशन लगाओ तो इन्होने एप्लीकेशन लगाये, लगाने के 5 दिन बाद फ़ोन किये तो उन्होंने गालीगलोच करके फोन काट दिया | इसलिए वे लोग सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है | सांसद रीति पाठक@9755653375, हरीश चन्द्र@9685325711. संपर्क नम्बर @7247429861.(166244)

Posted on: May 05, 2020. Tags: AJAY SINGH CORONA PROBLEM SILVASA SONG VICTIMS REGISTER

सरकार को लॉकडाउन के समय शराब दुकानों को खोलने के निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए...

रामधनी चौधरी और भागीरथी वर्मा रायपुर छत्तीसगढ़ से  बोल रहे हैं कि लॉकडाउन के समय 40 दिन से शराब की दुकाने बंद थी जिसके कारण अधिक झमेला नहीं हुआ पर अब अन्य बहुत सी दुकाने तो बंद हैं लेकिन सरकार ने शराब की दुकानों को खोलने का निर्णय लिया है | उनका कहना है कि यह गलत निर्णय है और इससे गरीब परिवारों के जीवन पर खराब असर पडेगा | उनका अनुरोध है कि सरकार को शराब दुकानों को खोलने के निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए | रामधनी चौधरी@9910799054

Posted on: May 05, 2020. Tags: LIQUOR RAIPUR CG

Impact : परिवार में 12 सदस्य हैं, लॉक डाउन में खाने की समस्या हो रही थी, समस्या का निराकरण हुआ...

ग्राम-भंडेरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से मिट्ठन देसराज बता रहे हैं कि उनको लॉक डाउन में खाने की समस्या हो रही थी, परिवार में 12 सदस्य है, स्वास्थ्य ठीक नहीं था, जिस समस्या उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो चुकी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं, जिन्होंने उनकी मदद की : संपर्क नंबर / मिट्ठन देसराज@9960904423.

Posted on: May 05, 2020. Tags: BALAGHAT CORONA IMPACT STORY MITTHAN DESHRAJ MP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »