हमारी भूमि कोयला खनन कंपनी में चला गया है, मुवावजा नहीं मिला, आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं देत-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं| उनके इलाके में कई कोयला कंपनिया स्थापित की गई हैं| जिसके द्वारा कोयला खनन किया जा रहा है| उसमे अंबुजा सीमेंट कंपनी भी शामिल है| जो एक वर्ष से खनन कार्य करा रहा है| उस खनन कंपनी द्वारा जिन किसानो की भूमि लिया गया है| जो किसान प्रभावित हैं| उनको मुवावजा आधा अधूरा दिया गया है| बाकी का मुवावजा जो 85 करोड़ है| तहसील घरघोड़ा में जमा है| इस संबंध में पीड़ित किसान सुखदेव प्रसाद पटेल का कहना है| उनका भूमि कंपनी में चला गया है| जिसका मुवावजा सेंट्रल बैंक घरघोड़ा में जमा है| मुवावजा खाते में आ चुका है| लेकिन उनका खाता SDM द्वारा होल्ड कर दिया गया है| डेढ़ साल हो चुके| उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया, लेकिन अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : विधायक@9406491777, कलेक्टर@07762222103, तहसीलदार@97701. राजेंद्र गुप्ता@9993891275.

Posted on: Apr 02, 2019. Tags: CG PROBLEM RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

सेमी फूल फूले धवई फूल फूले...गीत-

ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
सेमी फूल फूले धवई फूल फूले-
उमन के सुरीता हा आंखी-आंखी झूले-
राम बर रामायण लेहे, लक्षिमन बर पतरा-
सीता माई बार लुगा लेहे, फूल धरे आचार-
राम जी ला पूछे रामन कर भोरे-
केही कारन आवे धनुष काहे तोरे...

Posted on: Apr 02, 2019. Tags: CG MEWALAL DEVANGAN SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER

वर्षा धूप करे धुआंधार, महुआ गिरे टूप टाप...कविता-

ग्राम-देवरी, थाना-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे हैं :
वर्षा धूप करे धुआंधार, महुआ गिरे टूप टाप-
झर-झर पानी आये, महुआ ले गिरे परे जाये-
हवा बहर से महुआ कर फुटी-
एमेले बहुत प्रभाव पड़े-
महुआ बढ़िया ले नई गिरे...

Posted on: Apr 02, 2019. Tags: CG KAILASH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

भोले बाबा भोले बाबा, बाबा तेरा ही सहारा है...भजन-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक संगीतमय शिव भजन सुना रहे हैं :
भोले बाबा भोले बाबा, बाबा तेरा ही सहारा है-
बाबा जी के जटाओं में गंगा की धारा है-
बाबा जी के गलें में सर्पो की माला है-
बाबा जी के कमरों में मिरगा की छाला है-
बाबा जी के हांथो में डमरू और त्रिशूल है-
भोले बाबा भोले बाबा, बाबा तेरा ही सहारा है...

Posted on: Apr 02, 2019. Tags: CG RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

कोन लगावे माता आमा अउ अमली गे...देवी भजन-

ग्राम-कोटया, थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक देवी भजन सुना रहे हैं :
कोन लगावे माता आमा अउ अमली गे-
ऐ दाई कोन लगावे जोड़ा नीम हो माई-
सेवा ला लेले महारानी गे-
ऐ दाई कोन लगावे जोड़ा नीम हो माई-
बैगा लगावे माता आमा अउ अमली गे-
हे दाई बैगी लगावे जोड़ा नीम हो दाई...

Posted on: Apr 02, 2019. Tags: CG MEWALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »