स्वास्थ्य स्वर : सिकलसेल एनीमिया का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी सिकलसेल एनीमिया का घरेलू उपचार बता रहे हैं| गवार पाटा का रस 1 लीटर, गुड़ 250 ग्राम, मकड़ तेंदू का फल 250 ग्राम, सदाबहार पत्ती की जड़ 250 ग्राम लें| सभी को पीसकर चूर्ण बना लें| एक लीटर गवार पाटे में 4 लीटर पानी मिला लें, और उबाल लें| जब उबलकर लीटर रह जाये| तब छानकर ठण्डा कर रख लें| 6-6 चम्मच दवा और पानी मिलाकर दिन में दो बार भोजन के बाद सेवन करें| लाभ हो सकता है| लौह तत्व युक्त भोजन का सेवन न करें| खट्टी चीजों का प्रयोग न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jun 03, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : अंगुली पाक या घिनी बीमारी का घरेलू-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी अंगुली पाक या घिनी बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| मुर्दासंख 10 ग्राम, सरसों का तेल 20 ग्राम लें| सरसों के तेल को गर्म कर उसमे मुर्दा संख मिलावे| जब दोनों अच्छे से मिल जाये तो उसे ठण्डा कर, छानकर रख लें| उस में 2 फुलेन की गोली डाल दें| इस लेप को दिन में 4 बार ग्रषित स्थान पर लगायें| लाभ हो सकता है| भोजन में बैगन, चना, मटर, मसूर की दाल, उड़द दाल, गुड़, भुजी मछली, सेम का प्रयोग न करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ का प्रयोग न करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jun 03, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : शक्ति वर्धक चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका -
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी शक्ति वर्धक चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका बता रहे हैं| मितारी कंद 100, अस्वगंधा 100 ग्राम, सतावरी 100 ग्राम, सफेद मुसली 100 ग्राम, गूलर के पके फल 100 ग्राम, काली मुसली 100 ग्राम, कोंच की काली जंगली बीज 100 ग्राम, मिश्री 300 ग्राम लें | सभी को साफ कर, पीसकर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले एक गिलास दूध के साथ सेवन करें| लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ का प्रयोग न करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jun 03, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गैस की समस्या को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-
भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य अमित साहू गैस की समस्या को ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| चिरायता और चना को भून लें| उसके बाद उसका आटा बना लें, और गुड़ के साथ मिलाकर छोटी-छोटी गोली बना लें| सुबह-शाम एक-एक गोली सेवन करें| लाभ हो सकता है| दवा का प्रयोग करने से पहले संपर्क करें : अमित साहू@9425299142.
Posted on: Jun 02, 2019. Tags: AMIT SAHU CG HEALTH KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : शुगर बीमारी को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-
भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य अमित साहू शुगर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| प्रतिदिन सुबह एक चम्मच मेथी को पानी में भिगोकर मिसलकर पीना है| दूसरा दोपहर में गिलोय को एक लोटा पानी में मिलाकर पकाना है| जब एक कप बच जाये तो उसे सेवन करना है| सुबह-शाम हल्का व्यायाम करें| मीठी चीजों का सेवन न करें| दवा का प्रयोग करने से पहले दिये गये नंबर पर संपर्क करें : अमित साहू@9425299142.
