Impact : सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद 90 की संख्या में आवास मिल गया है...
ग्रामपंचायत-रवचन,भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य अमित साहू बता रहा है जिला कबीरधाम ग्राम पंचायत रवचन में 90 संख्या में आवास मिल गया सरकारी योजना के तहद लोगो को आवास का लाभ दिया जाता है परन्तु यह पर किसी को नही मिला था | जो ग्रामीणों के द्वारा कई बार अधिकारीयों बोले पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही कर रहे थे जिसे सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड दर्ज किये थे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों द्वारा समस्या से संबधित अधिकारीयों से अधिक से अधिक बात कर इस समस्या को निराकरण कराने में सहयोग किये जो इस समय गाँव में अब 90 आवास योजना लोगो को मिल गया है इसलिए सभी अधिकारियों एंव सीजीनेट स्वर साथियों को धन्यवाद कर रहे है. अमित साहू@8964931287.
Posted on: Oct 19, 2019. Tags: AMIT SAHU IMPACT KABIRDHAM CG SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : स्मरण शक्ति बढाने का घरेलू नुस्खा या उपचार...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांघी स्मरण शक्ति (याददाश्त) बढ़ाने की घरेलु नुस्खा बता रहा है. भूलने की आदत इंसान की सबसे खराब आदतों में से एक है, क्योंकि इस आदत के कारण न सिर्फ खुद वो इंसान जिसे भूलने की समस्या है, परेशान हो जाता है, बल्कि उससे जुड़े दूसरे लोग भी कई बार परेशानी में पड़ जाते हैं। आज कल की कॉम्पटीशन भरी ज़िंदगी में तनाव इतना बढ़ गया है कि छोटी छोटी बातों को भी हम भूल जाते हैं, और अगर सही समय पर वो याद न आए तो परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। आप चाहे किसी भी उम्र के क्यों ना हो आज का दौर ऐसा है कि आपको मानसिक रुप से स्वस्थ होने की बहुत ज्यादा जरूरत है। भूलने का मुख्य कारण एकाग्रता की कमी है। इस प्रकार की उलझन से जूझ रहे है. तो घरेलु नुस्खे का प्रयोग करे:- पीपल का पका हुआ फल मिश्री इन दोनों को मिलाकर कूट पीसकर चूर्ण बना ले और सुरक्षित रखे| इसका उपयोग दिन में खाना खाने के बाद एक चमच सेवन करने से शीघ्र मिलता है. अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Oct 19, 2019. Tags: HAELTH HD GANDHI RAIPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
भक्ति गीत : ये मैया तोर भुवाना हो मैया तोर भुवाना...
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से लल्लू केवट एक भक्ति गीत सुना रहें है:
ये मैया तोर भुवाना हो मैया तोर भुवाना-
महारे-महारे करे केतकी अउ केवरा दाई तोर भुवाना-
कोन चढ़ावे माई केतकी और केवरा-
कोन चढ़ावे भुवा नार हो माँ-
ये मैया तोर भुवाना हो मैया तोर भुवाना-
राजा चढ़ावे केतकी अउ केवरा-
रानी चढ़ावे भुवा नार हो माँ-
कये पानी छिचे मैया केतकी अउ केवरा-
कये पानी छिचे भुवा नार हो माँ-
ये मैया तोर भुवाना हो मैया तोर भुवाना...
Posted on: Oct 19, 2019. Tags: ANUPPUR MP LALLULAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
गोंडी गीत : रे रे लोयो रे ला रेला, रे लो रेला रेला...
ग्राम-मुंजमेटा, जिला-नारायणपुर(छत्तीसगढ़) मुंजमेटा (बाजार) से मंगलू राम गोंडी में एक गीत सुना रहे है:
रे रे लोयो रे ला रेला, रे लो रेला रेला-
हूढू ला ढोडा पिला, हूढू ले यो रे पहये ले-
रे रे लोयो रे ला रेला, रे लो रेला रेला-
हूढू ला कोतरी पिला पहये ले रो ददा-
रे रे लोयो रे ला रेला, रे लो रेला रेला...
Posted on: Oct 19, 2019. Tags: GONDI MOHAN YADAV NARAYANPUR CG SONG
हैण्डपंप से लाल पानी निकलता है, बोलने पर भी कोई ध्यान नही दे रहें है...कृपया मदद करें
ग्राम-ताडूपाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बहादुर सिंह उइके बता रहा स्थित एक हैण्डपंप जिसमे से लाल रंग का पानी निकल रहा है नारायणपुर जिला के ग्राम पंचायत ताडूपाल के आश्रित मोहल्ला पटेल पारा स्थित हैण्डपंप से लाल रंग का पानी निकल रहा है| लाल रंग पानी को उपयोग करने से लोग बीमार हो रहे है आप पास पानी की सुविशा न होने के कारण मज़बूरी में ग्रामीणों को दूर से पिने का पानी लाना पड़ रहा है उसी पानी का उपयोग खाना बनाने के लिए भी कर रहे है इस मामले में सरपंच सचिव को शिकायत करने के बाद भी अधिकारी ध्यान नही दे रहे है| इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से दिए फ़ोन नंबर पर समस्या से संबधित अधिकारीयों से अधिक से अधिक बात करके. इस बनी इस समस्या को निदान कराने में सहयोग करे. सचिव@7587755894, संपर्क@7647001492.
