मेरा इन्दिरा आवास का पैसा 3 साल से नहीं दिया जा रहा है शिकायत करने पर गुमराह कर रहे है...
ग्राम-नरोला, पोस्ट-गोविंदपुर, थाना-रमकोला, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कमान सिंह मरावी के साथ उनके गाँव के लालमन हैं जो बता रहे है कि उनको घर बनाने के लिए इंदिरा आवास की मदद का पैसा 3 साल से बैंक मैनेजर द्वारा नहीं दिया जा रहा है उसके लिए उन्होंने शिकायत किये थे तो आज हो जायेगा कल हो जायेगा कहते हैं कभी कहते है आज स्टाफ नहीं है तो कभी कुछ इस तरह बोल बोलकर गुमराह कर रहे है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर पैसे दिलवाने में मदद करें: कलेक्टर@8826443577, बैंक मैनेजर@8159909088, सचिव@8357972609. कमान सिंह@9754686561.
Posted on: Nov 29, 2017. Tags: KAMAAN SINGH SONG VICTIMS REGISTER
मैं 100 प्रतिशत दृष्टिहीन हूँ, मुझे 1 माह मिलने के बाद सालों से पेंशन नहीं मिली, कृपया मदद करें...
ग्राम-झीर, पोस्ट-बिंदुल, थाना-माडा, ब्लाक-बैढन, जिला-सिंगरौली (मध्यप्रदेश) से आमोद सिंह गहरवार बता रहे है कि वे 100 प्रतिशत दृष्टिहीन है और उनका विकलांगता पेंशन 05-01-2016 से स्वीकृत है पर उनको सिर्फ एक माह का ही पेंशन दिया गया है बाकि महीने का पेंशन नहीं दिया गया है और जिला के बाबू के पास फोन करते है तो गाली गलोच करता है. पेंशन नहीं मिलने से वे काफी तकलीफ में हैं पर कहीं से भी मदद नहीं मिल रही है इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन से बात करके उनको उनका पेंशन दिलवाने में मदद करें: सचिव@8878737252, 9926361013. आमोद सिंह गहरवार@7610114739.
Posted on: Nov 26, 2017. Tags: AMOD SINGH GAHARVAR SONG VICTIMS REGISTER
हम लोगो का नाम राशन कार्ड से यह कहकर काट दिया गया है कि हम लोग अब गाँव में नहीं रहते...
ग्राम-शंकरपुर, पोस्ट+थाना-रघुनाथनगर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से बासमती, मुन्नी, सुनीता का नाम राशन कार्ड से नाम काट दिया गया है कि ये सभी परिवार गाँव में नहीं रहते है पलायन कर गए है. सूचना अधिनियम अधिकार 2005 के तहत सूचना निकालकर S.D.M. वाड्रफनगर को जाँच हेतु दिनांक 14-12-2016 को दिया लेकिन जाँच नहीं हुआ उसके बाद 10-01-2017 कलेक्टर एवं खाद्य निरीक्षक को दिया तो आवश्वासन दिया लेकिन अभी तक नहीं हुआ इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर उसकी जांच करवाए : कलेक्टर@8462900200, खाद्य शाखा@9424258688, S.D.M.@9479089190. रामसिंह@7970044225.
Posted on: Nov 25, 2017. Tags: RAMSINGH BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER
तांबा कंपनी ने बाँध बनाकर मेरी सिंचित भूमि को डुबा दिया है, मुझे बहुत आर्थिक नुक्सान हो रहा है...
ग्राम-महूगाँव, तहसील-बिरसा, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से यशवंत सिंह धुर्वे बता रहे हैं कि ग्राम भिंजोरी में उनकी सिंचित कृषि भूमि नदी के किनारे है जिसमे वे तीन फसल लेते थे. वर्ष 2009 में मलाजखण्ड हिंदुस्तान कापर लिमिटेड कंपनी द्वारा बांध निर्माण कर दिया गया और इनकी कृषि भूमि डूब गई है अब वे कृषि नही कर पा रहे हैं शासन द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक क्षति पहुंची है, उन्होंने कई अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन इस पर कोई कारवाही नही हुई इसलिए वे परेशान होकर सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें : कलेक्टर@07632-240150, @9424434333, SDM@9425448267.धुर्वे@9584828049
Posted on: Nov 24, 2017. Tags: SONG VICTIMS REGISTER YASHWANT SINGH DHURWE
सीजीनेट में रिकार्ड करने पर अधिकारी आए, आश्वासन देकर गए पर हैंडपंप अब भी ठीक नहीं हुआ...
ग्राम पंचायत-कटरा, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज सिंह मरकाम बता रहे हैं हमारे गाँव के वार्ड क्रमांक 20 मोहल्ला गवरखोज में दो हैण्डपंप खराब हो गया था जिसको उन्होंने सीजीनेट में रिकार्ड कराया था उसके 15 दिन बाद निरिक्षण से पता चला पाइप फट जाने से पानी नही आ रहा था जिसे बहार निकाल दिया गया, सरपंच 4 दिन में पाईप दिलाने को कहे थे, लेकिन अभी तक कोई व्यवस्था नही की गई है लोग नदी से पानी लाते हैं इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें जिससे हैण्डपंप का सुधार हो सके | PHE@9425255065, सरपंच@7697507040, सचिव@97941445039. पतराज सिंह मरकाम@8959903256.
