लॉकडाउन में फंसे लोगो को उनके घर वापस लाया जाये...अपील-

रामधनी चौधरी कविता के कहते हुये अपना संदेश दे रहे हैं कि-
हर चीज समझ में आती है हर बात समझ में आती है, लेकिन नीतिस कुमार जी की बात समझ में क्यों नहीं आती, क्यों कि नितीस कुमार का कहना है, कहीं के भी लोग आयें लेकिन हमारे यहाँ के लोग न आयें, यदि हमारे यहाँ के लोग आयेंगे तो बिहार में कोरोना फैलेगा| वे सरकार से अपील कर रहे हैं बिहार के जो लोग बाहर लॉकडाउन में फंसे हैं उन्हें वापस लाया जाये| संपर्क नंबर@9910799054.

Posted on: May 09, 2020. Tags: CORONA MESSAGE RAMDHANI CHAUDHARI SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन के कारण 8 लोग जम्मू में फंसे हैं, राशन नहीं है, खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें...

बनतालाब, गली नं. 3, मकान नंबर 112 वार्ड नंबर 63, जम्मू से रामविलास यादव बता रहे हैं वे वहां पर मजदूरी का काम करते हैं, वहां काफी समय से रह रहे हैं, लॉकडाउन में फंसे हैं, वे मऊ उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं | टाइल्स और मार्बल कंपनी में काम करते हैं | मालिक ने 5000 रू दिया था पर 8 लोग हैं तो वह अब ख़तम हो गया है और मालिक बोल रहा है कि फिर काम शुरू होने पर ही और पैसे दे पाएगा घर जाने का टिकिट किये थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण नहीं जा पाये, 8 लोग हैं खाने की समस्या हो रही है, इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें : 9149591920. (166513)

Posted on: May 06, 2020. Tags: CORONA PROBLEM J&K RAMVILAS YADAV SONG VICTIMS REGISTER

घर में राशन ख़त्म हो चुका है, खाने की समस्या है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-भांगरोला, मानेसर, जिला-गुडगाँव, हरियाणा से फिरोज साह बता रहे हैं वे मोतिहारी जिला बिहार राज्य के निवासी हैं, वहां परिवार के साथ रह रहे हैं, परिवार में 4 सदस्य हैं, लॉकडाउन में उन्हें खाने की समस्या हो रही है, घर में राशन बचा नहीं है इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8800261224. (166384)

Posted on: May 06, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GURUGRAM HARYANA SONG VICTIMS REGISTER

हम 35 लोग बेंगलोर में लॉकडाउन में फंस गए है, घर आना चाहते है, कृपया मदद करें...

शुकलाल कोर्राम बता रहे है कि वे लोग पोस्ट-बमनी, जिला कोंडागांव छत्तीसगढ़ के रहने वाले है और वे लोग काम करने के लिए बेंगलोर के चिकजाला में खनन बोरवेल मशीन में काम करने गए थे लेकिन लॉकडाउन के कारण वहीँ फंस गए है वे 35 लोग है जो सभी कोंडागांव जिला छत्तीसगढ़ से हैं काम फिर से शुरू हो गया है खाने पीने और रहने में अभी कोई दिक्कत नहीं है कंपनी हमारा ध्यान रख रही है पर सभी लोग घर आना चाहते है | इसलिए वे लोग सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है | संपर्क नम्बर@9753400208.(166238)

Posted on: May 05, 2020. Tags: BENGALURU CORONA PROBLEM SHUKLAL KORRAM SONG VICTIMS REGISTER

Impact: लॉकडाउन का पालन कर रहे थे, राशन नहीं मिल रहा था, अब मिल गया है...

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती विश्वविद्यालय लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के मढियायाव थाना, यादव चौराहा के पास रहने वाले सुखीराम साहू बता रहे हैं वे छत्तीसगढ़ राज्य के बेमेतरा जिले के कटई गाँव के निवासी हैं और वे लखनऊ काम करने के लिये अपने परिवार के साथ गये थे, कुल 10 लोग हैं, उनका कहना है कि लॉक डाउन के कारण फंस गये थे, पास में जो खाने को था उसका उपयोग हो चुका था, चीजे महँगी हो चुकी थी और घर से बाहर नहीं जा सकते थे |एसी स्थिति में खाने की समस्या हो रही थी,
तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद समस्या का समाधान हो गया है, वे खुश हैं, सभी मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9713589789, 9285337923.

Posted on: May 03, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY LUCKNOW SONG SUKHIRAM SAHU UP VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »