उज्ज्वला योजना के तहत नहीं मिल रहा नया गैस कनेक्शन, कृपया रसोई गैस कनेक्शन दिलवाने में मदद करें...

ग्राम पंचायत-खिलकझोड़ी, ब्लाक-बस्तानार. जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी और उनके साथ हैं रजोनदाई, नासेदाई, सुखदाई, लुसको बाई, तथा ग्राम सभी बता रहें हैं प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना तहत रसोई गैस (LPG) सिलेंडर बांटने का सरकार दावा कियें हैं, किन्तु आज भी खिलकझोड़ी पंचायत के लोगों को नही मिला हैं रसोई गैस (LPG) सिलेंडर जब की हर घर गरीबी रेखा के निचे जीवनयापन करनें वाले लोगो दिया जाना है ग्रामीण बता रहें हैं तीन साल पहले रसोई गैस (LPG) सिलेंडर के लिए फार्म भरा गया हैं, जिसका कोई कार्यवाही नही हुई इसके संबध में ग्राम पंचायत सचिव सरपंच को शिकायत किया गया फिर भी नही मिला इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों वालें से अपील कर रहें हैं, दिए गये फ़ोन नंबर पर बात करके रसोई गैस (LPG) सिलेंडर दिलवाने में मदद करें : संपर्क@6260218813, सचिव@9407642538, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694 (176477) RK

Posted on: Oct 14, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG CONNECTION GAS GUHAR RAJONDAI

चली है भोले की बरतिया जगतिया देखा राम...भक्ति गीत-

जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से संदीप कुमार कुसवाहा एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
चली है भोले की बरतिया जगतिया देखा राम-
डूडबा बैल सवार भैये हैं-
गले सरप लटकाये-
बिच्छु का तो काकड़ पहिने-
अंग विभूति रमाये-
इनकर उल्टी है चलनिया-
जगतिया देखा राम...

Posted on: Oct 14, 2021. Tags: BHAKTI SONG MP SANDIP KUSWAHA SIDHI

इया इया दीदी मन स्व सहायता समूह ने जातो रा...महिला समूह हल्बी गीत-

ग्राम पंचायत-बाघनपाल, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से निलबती मोहरे स्व सहायता महिला समूह से जुडी एक गीत सुना रहीं हैं :
इया इया दीदी मन स्वसहायता समूह ने जातो रा-
इया इया दीदी मन बिहान योजना उने जातो रा-
बिहान योजना सनुह ने गेलो ने-
हफ्ता में दस रुपया बचत करतो रा-
दस रुपया बचत करलो ने-
मनथियन के बडू आय-
दस रुपया बचत करलो ने-
फायदा हमकों मिरु आय-
इया इया दीदी मन स्व सहायता समूह ने जातो रा...

Posted on: Oct 14, 2021. Tags: BASTAR CG LOHANIDGUDA NILVATI SONG

मेरा राशन कार्ड नहीं बना है, शिकायत करने पर बनेगा बोलकर टाल देते है...

ग्राम+पंचायत-कोड़ेनार-3  पकली पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जगेशवर परस्ते के साथ गाँव के साथी लच्छु बता रहे है कि उनका राशन कार्ड नहीं बना है उसके लिए उन्होंने पंचायत में शिकायत भी किये थे तो बनेगा-बनेगा बोलकर अभी तक नहीं बना है | इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके राशन कार्ड बनवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@8103471003, सरपंच@8269120878, सचिव@9407642538, CEO@9406016762, (172351)

Posted on: Oct 13, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CARD CG GUHAR LACHCHURAM RATION

हम लोगो को विधवा पेंशन नहीं मिल रही है, फॉर्म भरे पर कोई सुनवाई नहीं हुई ...

पाकलू पारा, ग्राम-कोड़ेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी के साथ गाँव की विधवा महिलायें लक्मी, गोंजी, पालो और टूंडो  बता रही है कि लक्मी के पति को गुजरे 5 साल और गोंजी, पालो टूंडो  के पतियों को गुजरे 3-3 साल हो गए है  लेकिन उनको अभी तक विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है | जबकि सचिव ने फॉर्म भरूँगा करके पैसे भी ले गया और मुर्गा भी खा लिया लेकीन आज तक उनका फॉर्म भी नहीं भरा और  न तो विधवा पेंशन मिल रहा है | वे चाहते है कि विधवा पेंशन मिले | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद के लिए निवेदन कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके विधवा पेंशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@8305238084, सचिव@9407642538, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694,  (172352)

Posted on: Oct 13, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR LAKHAMI PENSION

« View Newer Reports

View Older Reports »