भूल सबो से होती है कि हमरो से कोई भूल....सरस्वती वन्दना गीत-

रेखा मुंडे जिला-राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को एक सरस्वती वन्दना गीत सुना रही है:
भूल सबो से होती है कि हमरो से कोई भूल-
स्वंड वही गोंड्वानी वही जो भूल को करे कुबूल-
हंस वाहनी ज्ञान दाहनी हंस वाहनी ज्ञान दाहनी-
ज्ञान दे सम्मान दे ज्ञान दे सम्मान दे-
ज्ञान का भंडार दे सारी दे वरदान दे CS

Posted on: Jun 30, 2020. Tags: HINDI SONG RAJNANDGAON CG REKHA MUNDE SONG VICTIMS REGISTER

टूटे हुए घर में गुजारा नहीं होता, आवास चाहिए लेकिन कोई नहीं सुनता, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-छतैनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा जी के साथ बूढी दादी बेला अपनी समस्या से अवगत करा रही हैं | उनका घर टुटा हुआ है | उनका एक बेटा भी है, उसके पास भी रहने का कोई ठिकाना नहीं है | टूटे हुए घर में गुजारा नहीं होता है | पास में पानी की भी समस्या है, वह कई बार सरपंच सचिव से आवास के लिए मांग कर चुके हैं लेकिन कोई नहीं सुनता इसलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कृपया उनकी मदद करें: CEO@7047603066. सचिव@9755289522. सुषमा@9307820436.

Posted on: Jun 29, 2020. Tags: SUSHMA BELA REWA MP AWAS PROBLEM

स्वास्थ्य स्वर : जामुन का औषधि के रूप में प्रयोग-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय जड़ी बूटी के माध्यम से घरेलु उपचार के बारे में बता रहे हैं | अभी जामुन का मौसम चल रहा है | जामुन के पके हुए फल को खाने से पथरी रोग से निजात मिलता है | वहीँ अगर हम जामुन की गुठलियों को सुखाने के बाद चूर्ण बनाकर 2 चम्मच सुबह शाम लेने से शुगर (मधुमेह) बिमारी में लाभ होता है | इस तरह से हम जामुन का औषधि के रूप में प्रयोग कर सकते हैं, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9519520931.

Posted on: Jun 29, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI TIKAMGARH

श्री राधे राधे, कृष्णा कृष्णा गोविन्द गोविन्द गावेला...भजन-

ग्राम-सारंगपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से नंदलाल जी एक भजन सूना रहे हैं:
श्री ठाकुर के बानी जीवन के कहानी-
चारों युग में चलेला-
श्री राधे राधे, कृष्णा कृष्णा-
गोविन्द गोविन्द गावेला-
माता पिता शिवचंद्र हमनीकर-
माता पिता मोहनी-
सुश्री बाला आयनी ओकर संगनी-
श्री राधे राधे, कृष्णा कृष्णा-
गोविन्द गोविन्द गावेला...

Posted on: Jun 29, 2020. Tags: NANDLAL CG BHAJAN

दुआए और आशीर्वाद ले तबियत से...जीवन उपयोगी पंक्तियाँ-

जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से वीरेंद्र गंधर्व कुछ जीवन उपयोगी पंक्तियाँ सुना रहे हैं :
पेड़ से गिर पहाड़ से गिर-
चाहे तो आसमान से गिर-
पर मत गिर कभी-
दुनिया की नजरों से-
नजरों से गिरा व्यक्ति-
बदी की और जाता है-
अगर जीना है तो – दुआए और आशीर्वाद ले तबियत से...

Posted on: Jun 29, 2020. Tags: VIRENDRA GANDHARV CG

« View Newer Reports

View Older Reports »