पहिला में मगिहा दया, दूसरा में चर्चा...गीत-

जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अखिलेश एक भजन गीत सुना रहे हैं :
पहिला में मगिहा दया, दूसरा में चर्चा-
तीसरा में नमन करिहा, चौथा में परनाम-
पहिला में मगिहा दया, दूसरा में चर्चा-
तीसरा में नमन करिहा, चौथा में परनाम...

Posted on: Aug 08, 2019. Tags: AKHILESH BALRAMPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

Impact : होम लाईट लग जाने से बिजली की सुविधा हो गयी है-

पंडोपारा, ग्राम पंचायत-मोहली, ब्लॉक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ज्ञानचंद जयसवाल बता रहे हैं| कि पंडोपारा में 20 घर है| पारा में सौर ऊर्जा लाईट कनेक्शन 2 किलोमीटर दूर से दिया गया था| उससे ग्रामीणों को 2 घंटा भी लाईट की रोशनी नहीं मिलती थी| जिससे ग्रामीणों को बहुत दिक्कत होती थी| जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में 5 जुलाई 2018 के रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद दिसंबर 2018 में गाँव में होम लाईट लग गया है| जिससे उनकी समस्या हल हो गयी| इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@6260335804.

Posted on: Aug 07, 2019. Tags: CG GYANCHAND JAISWAL IMPACT STORY SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

रिश्तो के सारे मंजर चुपचाप देखता हूँ...गीत-

चिरमिरी, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से अक्षय कुमार सूर एक गीत सुना रहे हैं :
रिश्तो के सारे मंजर चुपचाप देखता हूँ-
हांथो में सब के खंजर चुपचाप देखता हूँ-
जिसमे पला है मेरे बचपन का लमहा लमहा-
उजड़ा हुआ सबो घर चुपचाप देखता हूँ-
हांथो में सब के खंजर चुपचाप देखता हूँ-
रिश्तो के सारे मंजर चुपचाप देखता हूँ...

Posted on: Aug 07, 2019. Tags: AKSHAY KUMAR SUR CG KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

महिमा काशी विश्वनाथ की...गीत-

प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से श्यामसाय पैकरा एक भजन गीत सुना रहे हैं :
महिमा काशी विश्वनाथ की-
प्रथम देवता श्रृष्टि के शिव-
प्रथम भूमि शिव के काशी-
विश्वनाथ शिव ज्योतिर्लिंग है-
घट-घट वासी अविनासी-
देवो में महादेव हैं, काशी विश्वनाथ जी-
गंगा तट पे बिराजे स्वयं भोलेनाथ जी...

Posted on: Aug 07, 2019. Tags: CG SHYAMSAI PAIKARA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

जाति प्रमाण पत्र नहीं मिलने से शिक्षा प्रभावित हो रही है...कृपया मदद करें-

ग्राम-एर्राबोर, पंचायत-दंतेलाबोर, ब्लाक-पालवेंचा, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से माडवी हिरेश बता रहे हैं| छत्तीसगढ़ के आदिवासी 2005 और 2006 से वहां रह रहे हैं| उनको जाति प्रमाण पत्र नहीं मिलता है| जिससे उन आदिवासी बच्चो को पढ़ने में दिक्कत होती है| स्कूल और कालेज में प्रवेश नहीं मिल पाता है| जिसके कारण बच्चे स्कूल छोड़कर मजदूरी करने को मजबूर हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : कलेक्टर@9440366555. संपर्क नंबर@9493065468.

Posted on: Aug 07, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM HIRESH MADAVI PROBLEM SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »