वो शाम कुछ अजीब थी, ये शाम भी अजीब है...गीत-
ग्राम-पर्री, तहसील-लखनपुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से संदीप दास महंत एक गीत सुना रहे हैं :
वो शाम कुछ अजीब थी, ये शाम भी अजीब है-
वो कल भी पास पास थी, वो आज भी क़रीब है-
झुकी हुई निगाह में कहीं मेरा ख़्याल था-
दबी दबी हँसी में इक हसीन सा गुलाल था-
मैं सोचता था मेरा नाम गुनगुना रही है वो-
ना जाने क्यूँ लगा मुझे के मुस्करा रही है वो-
वो शाम कुछ अजीब थी, ये शाम भी अजीब है...
Posted on: Aug 10, 2019. Tags: CG SANDIP DAS MAHANT SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा...देश भक्ति गीत-
ग्राम-सरई माल, पोस्ट-चंद्रानी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से कुमारी धनेश्वरी एक देश भक्ति गीत सुना रही हैं :
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा-
सदा शक्ति बरसाने वाला, प्रेम सुधा बरसाने वाला-
वीरों को हर्षाने वाला-
मातृभूमि का तन-मन सारा-
स्वतन्त्रता के भीषण रण में-
लख कर जोश बढ़े क्षण-क्षण में...
Posted on: Aug 10, 2019. Tags: DINDORI KUMARI DHANESHWARI MP SONG VICTIMS REGISTER
सावन के महिना छोटे दिन, तोला आवे नीद...गीत-
ग्राम-धुमाडांड, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी एक गीत सुना रहे हैं :
सावन के महिना छोटे दिन, तोला आवे नीद-
कौन तो लगावे दाई आमा तो अमेलिया-
कौन तो लगावे जोड़ा नीम तोला आवे नींद-
सावन के महिना छोटे दिन, तोला आवे नीद-
राजा लगावे दाई आमा तो अमेलिया-
रानी लगावे जोड़ा नीम, तोला आवे नीद-
सावन के महिना...
Posted on: Aug 10, 2019. Tags: CG ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
नहीं बदरी उहंदे, नहीं बदरी बरसे हो...सावन गीत-
ग्राम-धुमाडांड, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़ी) से रूपलाल मरावी एक गीत सुना रहे हैं :
नहीं बदरी उहंदे, नहीं बदरी बरसे हो-
नहीं बदरी उहंदे, नहीं घटा बरसे-
हमर तो देशे रे बूंदों नहीं आवे-
हमर देशे रे बूंदों नाहीं गिराले, रे बूंदों नहीं गीरे-
काहे बदरी नईदो उंधे, नहीं घटा बरसे-
नहीं हवे पेढो पौधा, नहीं हवे रुखो राई-
नहीं हवे पेढो पौधा...
Posted on: Aug 10, 2019. Tags: CG ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : ह्रदय से संबंधित बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी ह्रदय से संबंधित बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| लौकी का जूस 300ml, पुदीना की 6 पत्ती और तुलसी की 6 पत्ती, एक चुटकी काला नमक और एक चुटकी सेंधा नमक मिलाकर जूस बना लें| सुबह पेट साफ करने के बाद सेवन करें| लगातार 3 माह तक सेवन करने से लाभ हो सकता है| दवा का सेवन दिन में डो बार करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| एच डी गांधी@9111061399.
