तेरी पनाह में हमें रखना सीखें हम नेक राह पर चलना...गीत-

जिला-बालोद (छत्तीसगढ़) से तामेश्वरी और संगीता एक गीत सुना रहे हैं :
तेरी पनाह में हमें रखना सीखें हम नेक राह पर चलना-
कपट करम चोरी बेईमानी और हिंसा से हमको बचाना-
निर्मल गंगाजल ही बनाना अपनी निगाह में हमें रखना-
क्षमावान कोई तुझसा नहीं और मुझसा नहीं कोई अपराधी-
पुण्य की नगरी में भी मैने पापों की गठरी ही बांधी हो हो-
करुणा की छाँव में हमें रखना...

Posted on: Apr 11, 2019. Tags: BALOD CG RADHA KACHLAM SONG VICTIMS REGISTER

कोन बने दाई मोरे, गईया चरावे माता...देवी भजन-

ग्राम-देवरी, तहसील, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक देवी भजन सुना रहे हैं :
कोन बने दाई मोरे, गईया चरावे माता-
गईया ला चरावे गे-
कोन गये हे पानी ला पियावे रे माई-
सेवा ला ले ले महतारी मोर-
कोन गये हे पानी ला पियावे रे माई...

Posted on: Apr 11, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

सीता को मुख को चाही बोलोई रागोड़ो...गीत-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक गीत सुना रहे हैं :
सीता को मुख को चाही बोलोई रागोड़ो-
केहू दे सुवासी तोमे राहिला ये बनो-
रामा बोरागो-
ररुपोरे मुहुचो तीनी पुरगो-
जानो को कोहंती याजो, जाये यमो गोरो...

Posted on: Apr 11, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

गांव में 2 साल से पानी की समस्या है, लोगो को 1 किलोमीटर दूर से पानी लाना होता है...

ग्राम-गुसुरुम, ब्लाक-त्योथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से ग्रामवासी रामकैलास कोल, दल प्रताप, सैल कुमारी, आशा देवी और गयानाथ प्रजापती बता रहे हैं | उनके गांव में पानी की समस्या है| गांव में जो हैण्डपंप लगे हैं| उससे पानी नहीं निकलता है| वे लोग 2 साल से परेशान है| लोगो को 1 किलोमीटर दूर से पानी लाना होता है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@7898509929, सचिव@9584008490, PHE@8120855220, कलेक्टर@7587979100, कमिश्नर@7587965200. संपर्क नंबर@7067226342.

Posted on: Apr 11, 2019. Tags: MP PROBLEM RAMKAILASH KOL REWA SONG VICTIMS REGISTER WATER

ठूठ पकड़ा दिये हमको जड़ पकड़ रखे हैं वे...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
ठूठ पकड़ा दिये हमको जड़ पकड़ रखे हैं वे-
आंधी चले तो ठूठ ही गिरे, जड़ को कुछ नुकसान न हो-
पर ये वहम में न पड़े रहें, आंधिया चलती हैं तो-
कभी-कभी जड़ को उखाड़ फेकता है-
लोग ठूठ को उठाकर तो ले जाते हैं अपने जलाने के लिये-
जड़ वहीँ के वही पड़ा रह जाता है...

Posted on: Apr 11, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »