हमारें गांव में पानी की बहुत समस्या निवासियों को दूर से नाला से पानी लाना पड़ता है, कृपया मदद की अपी

ग्राम पंचायत-कटेनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामवती बता रही है की उनके गांव का वार्ड क्रमांक 04 में पानी की बहुत समस्या है, निवासियों को दूर से नाला का पानी लाना पड़ता है, इसके लियें उन्होनें सचिव सरपंच के पास शिकायत कियें लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं, गाँव में पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें:संपर्क@7999671792, CEO@8959393222.

Posted on: May 12, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER

समुदायक भवन नहीं होने के कारण लोगों को मीटिंग करने में लोगों दिक्कत होती है-

ग्राम पंचायत-जामगांव, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बामन राम बता रहे हैं उनके गांव में समुदायक भवन नहीं बना है, गांव में मीटिंग के लिए बहुत परेशानी होती है, कुछ कार्यकर्म होने से किसी के में करना पड़ता है| इसके लिए उन्होंने आवेदन किये हैं लेकिन अभी तक नहीं बना है| इस लिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@9424224568, सरपंच@9407607100.

Posted on: May 11, 2022. Tags: BAMANRAM BASTANAR BASTAR CG HOUSE JAMGANV PROBLEM

पुलिया नहीं होने गांव के लोगों को आने जाने में परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-बड़े बोदेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से विज्जो पोड़ीयामी बता रहे हैं उनके गाँव में पुलिया की बहुत समस्या है| पुल नहीं होने के कारण के लोगो को आने जाने में बहुत परेशानी हो रही है| ज्यादातर बरसात के दिनों दिक्कत होती है| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं,की दिया गया नम्बरों पर बात कर उनकी समस्या का निराकरण करे| सरपंच@9406483354, सचिव@9407645401, संपर्क नंबर@7587401861.

Posted on: May 07, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG DAM PROBLEM

गांव में सीसी रोड कि बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है

ग्राम पंचायत-लालागुडा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुनील कुमार पटेल बता रहें है कि उनके गांव में सीसी रोड कि बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है | इसके लिए उन्होंने सचिव-सरपंच को शिकायत कियें है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: कलेक्टर@8488596694, सरपंच@7587076842, CEO@9406016762.

Posted on: May 07, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG KUMAR ROAD SUNIL

हमारे घर का राशन कार्ड नहीं बना है हमें खाने पने कि बहुत दिक्कत होता है कृप्या मदद करे-

ग्राम-मुतानपाल,ब्लॉक-बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मण राम कश्यप बता रहे है कि उनके घर में चार लोग रहते है और उनका राशन कार्ड नहीं बना है, उन चार लोगों को खाने पिने कि बहुत दिक्कात होता है| ग्रामीण का कहना है कि सरपंच के और से उन चार लोगों का राशन कार्ड बन जाये तो खाने पिने कि व्यवस्था ठीक हो सकता है|इसके लिए सरपंच व सचिव को बताने से कोई ध्यान नहीं दे रहे है आधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है,संपर्क नंबर@9479151422, सरपंच@9479155488.

Posted on: May 06, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CARD CG MUTANPAL PROBLEM RATION

« View Newer Reports

View Older Reports »