लॉकडाउन में फंसे है, राशन नहीं हैं, खाने की समस्या हो रही है...

ग्राम-सुरंगी, जिला-सिलवासा (दादरा नगर हवेली) से अजय सिंह बता रहे हैं वे सिंगरौली जिले के निवासी हैं और इस वक्त लॉकडाउन में फंसे हैं, साथ में 35 लोग हैं सभी किराये के मकान में रहते हैं, उनका कहना है खाने की समस्या हो रही हैं, उनके पास जो पैसा था उसका उपयोग हो चुका है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7247429861, 7024693760. (165551)

Posted on: Apr 24, 2020. Tags: AJAY SINGH CORONA PROBLEM DADRA NAGAR HAVELI SILVASSA SONG VICTIMS REGISTER

मुंगेली जिले में ग्रामीणों द्वारा, मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग दिया गया...

ग्राम पंचायत-पीपरखुटी, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से ग्रामीणों ने कोरोना के चलते देशभर में हो रही समस्या से निपटने के लिये अपना सहयोग दिया| आज लॉकडाउन के कारण लाखों परिवारों पर भूखमरी का सकंट खड़ा हो गया, जिनके लिये जन सहयोग के माध्यम से अनाज व कुछ धनराशि एकत्रित कर राज्य सरकार को मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 क्विंटल चावल व नगद राशि 7110 रूपये जमा कर मदद की गयी, चार गाँव के लोगो द्वारा जिसमें, नवलपुर, अड़गाँव, पिपरखूंटी, पिपरखूंटा के जनप्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओ के द्वारा लॉकडाउन में फंसे लोगो के लिये राहत सामग्री एवं नगदी राशि जुटाकर बालक छात्रावास में जमाकर एसडीएम लोरमी के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग दिया गया| प्रकृति संरक्षण संस्था एवं युवा संघठन का विशेष सहयोग रहा|

Posted on: Apr 24, 2020. Tags: CG CORONA STORY MUNGELI NARESH BUKAR SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन के कारण भूखमरी जैसे हालात, बगैर राशनकार्ड के राशन नहीं, कृपया मदद करें...

ग्राम-उमरी, तहसील-सिरमोर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुजीत कुमार दीपांकर बता रहे है की, वह दिव्यांग है एवं लॉकडाउन के कारण बाहर नहीं निकल पा रहे है, जिसके कारण भूखमरी जैसे हालात पैदा हो रहे हैं, घर में अनाज नहीं है, सरकारी राशन दुकान से राशनकार्ड नहीं होने के कारण राशन नहीं मिल रहा है, सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया राशन दिलाने में मदद करे : पंचायत सचिव@9202404142. निवेदन कर्ता / सुजीत कुमार दीपांकर@8878123991. (165276)

Posted on: Apr 24, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PD SONG SUJIT KUMAR DIPANKAR VICTIMS REGISTER

Impact : लॉकडाउन के कारण परिवार में खाने की समस्या थी, राशन मिलने से समस्या हल हुई...

नया गाँव, गली न. 4, सेक्टर 87, फेस 2 नोयडा (उत्तर प्रदेश) से लालबाबू दास बता रहे हैं वे छपरा जिला बिहार के निवासी हैं, नोयडा में काम करने के लिये आये थे, परिवार में 4 सदस्य हैं, लॉकडाउन के कारण खाने की समस्या हो रही थी, मदद के लिये उन्होंने हेल्पलाईन नंबर में कॉल किया लेकिन उसमे बात नहीं हो पा रही थी तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है, इस लिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9555821814.

Posted on: Apr 24, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY LALBABU SHASTRI SONG UP VICTIMS REGISTER

गुजरात के सूरत में फंसे हैं, राशन की समस्या हो रही है, पैसा खत्म हो गया है-

गाँव-सचिन पाली, जिला-सूरत (गुजरात) से नरेश यादव एवं नंदूसिंह जो मध्यप्रदेश राज्य के अनूपपुर जिले के डोंगरी टोला सकरा के निवासी है वे सूरत गुजरात में काम करते हैं, लॉकडाउन के कारण अपने गाँव नहीं आ सकते हैं, उनका काम बंद है, खाने की व्यवस्था नही है, थोड़ा पैसा व राशन था उससे काम चला रहे हैं, सरकार की तरफ़ से अभी तक कोई राहत नहीं मिली है, परेशानी में हैं इसीलिये सीजीनेट के साथियों से मदद के लिये अनुरोध कर रहे है कृपया मदद करे : संपर्नक नंबर / नरेश यादव@9624534132, नंदूसिंह@7435847003.

Posted on: Apr 23, 2020. Tags: BABULAL NETI CORONA PROBLEM GUJRAT SONG SURAT VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »