स्वास्थ्य स्वर : पतले दस्त से निजात पाने का घरेलु नुस्खा-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय पतले दस्त से निजात पाने का घरेलु उपाय बता रहे हैं | अगर किसी को पतले दस्त या लूज मोशन की समस्या होती है | तब 1 कप दूध में आधा नीबू का रस मिला लें और सेवन करें, ऐसा दो बार करने से पतले दस्त (लूज मोशन) से निजात मिलता है, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : वैद्य राघवेंद्र सिंह राय@9450036130.
Posted on: Jul 03, 2020. Tags: RAGHVENDRA SINGH RAI TIKAMGARH MADHYA PRADESH HEALTH
सीजीनेट के दीदी भैया बड़ा दया वान...गीत-
ग्राम-भेड़िया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गोंडवाना राजकुमार पोया सीजीनेट पर आधारित एक गीत सूना रहे हैं:
सीजीनेट के दीदी भैया बड़ा दया वान-
एला देश विदेश में फैला देवव न-
सीजीनेट के नम्बर 0805006800-
एला देश विदेश में फैलाए देवव न-
अपन अपन कहानी समस्या ल बताये देवव-
सीजीनेट के दीदी भैया बड़ा दया वान-
एला देश विदेश में फैला देवव न...
Posted on: Jul 03, 2020. Tags: GONDWANA RAJKUMAR POYA
स्वास्थ्य स्वर : नीम का खेती और औषधि के रूप में प्रयोग-
ग्राम-डभौरा, ब्लॉक-जवा, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से विवेचना नीम का खेती में महत्वों के बारे में बता रही हैं, नीम को आज का पेड़ नए युग का अवतार, अद्भुत पेड़, जीवाणु नाशी, कीटाणु नाशी, अमृत वृक्ष कहा गया है | एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। यह स्वाद में भले ही कड़वा हो, लेकिन इससे होने वाले लाभ अमृत के समान होते हैं। वैसे तो नीम के पास आपकी हर समस्या का इलाज है | अभी खेती में हो रहे रसायनों के दुस्प्रयोग से बचाव के लिए नीम एक अच्छा विकल्प है | नीम जमीन की उपजाऊ शक्ति को बढ़ाता है साथ ही नीम कई बीमारियाँ केंसर आदि से लड़ने में भी सहायक है, अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: विवेचना@9179685640.
Posted on: Jul 03, 2020. Tags: VIVECHANA REWA MP
आवास के लिए पहले सर्वे हुआ था, लेकिन अभी तक नहीं बना है, कृपया मदद करें...
ग्राम- चौन्किहा, पंचायत-डभौरा, ब्लाक- जवा, जिला- रीवा (मध्यप्रदेश) से लवलेश कुमार यादव अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं | उनका आवास के लिए सर्वे हुआ था, लेकिन अब तक आवास नहीं बना है | उनका खुद का मकान नहीं है, वह बहुत गरीब हैं और कई बार आवेदन कर चुके हैं, फिर भी उनका नाम नहीं आ रहा है | इसलिए उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, ताकि साथी बड़े अधिकारीयों से बात कर उनकी समस्या को सुलझाने में सहयोग कर सकें, कृपया उनकी मदद करें: संपर्क- CEO@9407803480. रोजगार सहायक@7898070744. लवलेश यादव@9753159715.
Posted on: Jul 03, 2020. Tags: LAVLESH YADAV AWAS PROBLEM REWA MP
लॉकडाउन से पहले मेरे पास काम था अब नहीं है, खाने की समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...
पूनम मंडावली दिल्ली में रहती है बता रही है कि लॉकडाउन से पहले उनके पास काम था अब काम नहीं है, खाने की बहुत समस्या हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9911743915.
