गाँव में बिजली की समस्या 3 साल से हल नहीं हुई...मदद की अपील-
ग्राम-बिलाईडांड, बाबाडोंगरी, पंचायत-सेमरदर्री, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़ी) से रामसाय, समयलाल और दीनदयाल बता रहे हैं| गाँव के वार्ड क्रमांक 5 में 2017 से लाईट लगा है| लेकिन ट्रांसफ़ॉर्मर नहीं लगने से गाँव के लोगो को लाईट की सुविधा नहीं मिल पा रही हैं| रात को अंधेरे में रहना पड़ता है| आधुनिक सुविधओं से दूर हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये नंबरों पर बात कर गाँव में लाईट की समस्या को हल कराने में मदद करें : दीनदयाल@6562278770. बिजली विभाग@7869478565, सरपंच@7247298100, सचिव@8959300221.
Posted on: Aug 12, 2019. Tags: BILASPUR CG PATRAJ MARKAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : आँखों को सुरक्षित रखने का घरेलू तरीका-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी आँखों को सुरक्षित रखने का घरेलू तरीका बता रहे हैं| भोजन करने के बाद गीले हाँथ आँखों में लगाना चाहिये| सोते समय आँखों में अच्छी क्वालिटी का सुरमा लगाना चाहिये| आँखों और सिर में ठण्डा पानी डालना चाहिये| गंदे हांथो से आँखों को साफ ना करें| गंदे कपडे से साफ नहीं करना है| ना काम रोशनी पढ़े ना ज्यादा में| किसी प्रकार का नशा ना करें| मौसमी फलो का प्रयोग करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Aug 12, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
पक्की सड़क के लिये आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम-बिंजलि, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रामसाय उसेंडी और देवनाथ उसेंडी बता रहे हैं| उनके गाँव कच्ची सड़क है| लोगो को आने जाने में दिक्कत होती हैं| रास्ते में पत्थर रहता है| कीचड़ होता है| सड़क को बनवाने के लिये उन्होंने कई बार कार्यालयों में आवेदन किया है| लेकिन आज तक उस पर कोई कारवाही नहीं हो रही है|इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर सड़क बनवाने में मदद करें : कलेक्टर@9425205669, आदिवासी विकास आयुक्त विभाग@9424282202. संपर्क नंबर देवनाथ उसेंडी@9406177216.
Posted on: Aug 12, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
हैण्डपंप ख़राब है, पीने के पानी की समस्या होती है...कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-बेलबहरा, तहसील-खडगंवा, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से शंकर सिंह बता रहे हैं| मौहारी पारा वार्ड क्रमांक 7 में हैण्डपंप ख़राब हो गया है| बनवाने के लिये आवेदन किये थे| तब फटा हुआ पाईप निकालकर 3 माह बाद वापस लगा दिया गया था| जिससे एक हप्ते बाद दोबारा से ख़राब हो गया| जिसके कारण पीने के पानी की समस्या होती हैं| अभी लोग कुआ से पानी उपयोग करते हैं| या 1 किलोमीटर दूर दूसरे हैण्डपंप से पानी लाते हैं| इसलिये वे सभी श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं| अधिकारियों से बात कर हैण्डपंप बनवाने में मदद करें : शंकर सिंह कोर्चे@6261304223. PHE@8959804890, सरपंच@6564538890, मकैनिक@9977210431, SDM@8827150100.
Posted on: Aug 12, 2019. Tags: CG KORIYA PATRAJ MARKAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : चर्म रोग का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी चर्म रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं| केसर 40 ग्राम, आरोग्य वर्धनीवटी 30 ग्राम, त्रिफला 50 ग्राम, पुनर्नवा 25 ग्राम, शुद्ध गंधक 30 ग्राम, मंजिष्ठादी चूर्ण 30 ग्राम, नीम पंचांग 50 ग्राम, खालिदा छाल 20 ग्राम, हल्दी 30 ग्राम लें| सभी को साफकर पीसकर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन के बाद दिन में दो बार सेवन करें| लाभ हो सकता है| भोजन में चना, मटर, बैगन, उड़द की दाल, सेमी, गुड़, भुनी मछली का प्रयोग ना करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
